1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रतापगढ़ में युवती को निर्वस्त्र कर बेल्ट से पीटने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा और मोबाइल बरामद

प्रतापगढ़ में युवती को निर्वस्त्र कर बेल्ट से पीटने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा और मोबाइल बरामद

 Edited By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jul 17, 2026 10:43 pm IST,  Updated : Jul 17, 2026 10:43 pm IST

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक युवती को निर्वस्त्र कर बेल्ट से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Police arrested accused- India TV Hindi
मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक बहुत ही दिल दहला देने वाली और शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के दिलीपपुर इलाके में एक लड़की के साथ बेहद बेरहमी और घटिया हरकत की गई है। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लड़के मिलकर उस लड़की के कपड़े उतारकर उसे बेल्ट से बुरी तरह पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटिया हरकत को देखने के बाद से पूरे इलाके के लोगों में भारी गुस्सा है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना दिलीपपुर के सरपत के जंगल की है। वहां 4-5 युवकों ने मिलकर एक युवती को अकेले घेर लिया। आरोपियों ने न केवल युवती के साथ गंभीर अभद्रता की, बल्कि मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए उसे निर्वस्त्र कर दिया और बेल्ट से बुरी तरह पीटा। इस खौफनाक और अमानवीय हरकत का आरोपियों ने वीडियो भी बनाया और बाद में उसे इंटरनेट पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत एक्शन में आ गई। दिलीपपुर थाने में एक महिला उपनिरीक्षक की तहरीर पर 4 नामजद और 2 अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार

प्रतापगढ़ के पुलिस अधिकारी (SP) दीपक भूकर के कहने पर पुलिस टीम ने फुर्ती दिखाई और इस मामले के सबसे मुख्य आरोपी सूरज गौंड को पकड़ लिया। सूरज घोर का मुफरीद गांव का रहने वाला है। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से एक गैरकानूनी देसी कट्टा (तमंचा), दो जिंदा गोलियां (कारतूस) और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन मिला है। पुलिस ने जब पकड़े गए मुख्य आरोपी का मोबाइल फोन खंगाला, तो उसमें घटना से जुड़ा हुआ वीडियो बरामद हुआ। अवैध हथियार और वीडियो मिलने के बाद पुलिस ने मामले में नई सख्त धाराएं जोड़ दी हैं। अब आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के साथ-साथ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले पर दिया बड़ा बयान

अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) आलोक कुमार ने बताया कि वीडियो के आधार पर घटना में शामिल अन्य सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार छानबीन कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करना और मामले की निष्पक्ष व तेजी से जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाना है।

प्रतापगढ़ से बृजेश मिश्रा की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें 

संभल में फिर गरजा 'बाबा का बुलडोजर', अवैध इमामबाड़े पर चला पीला पंजा; नोटिस का नहीं मिला जवाब

सिरफिरे ने 15 साल किशोरी को चौथी मंजिल से नीचे फेंका, अस्पताल में हुई मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।