1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 11 साल की बच्ची के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी के टुकड़े, शरीर पर चोटें, प्रयागराज से आया हैरान करने वाला मामला

11 साल की बच्ची के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी के टुकड़े, शरीर पर चोटें, प्रयागराज से आया हैरान करने वाला मामला

 Published : Mar 19, 2023 01:05 pm IST,  Updated : Mar 19, 2023 01:05 pm IST

आरोपी महिला ने डॉक्टर सिद्धार्थ पांडे को फोन किया और बताया कि 11 साल की बच्ची को भाई-बहन के झगड़े में मामूली चोटें आई हैं। अगली सुबह, वह लड़की के साथ अस्पताल गई तो चोटें देखकर डॉक्टर हैरान रह गए।

प्रयागराज में नाबालिक के साथ भयानक यातनाएं- India TV Hindi
प्रयागराज में नाबालिक के साथ भयानक यातनाएं Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 11 साल की एक बच्ची को गंभीर चोटों के साथ शहर के छावनी बोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों को न केवल बच्ची के शरीर पर यातना के निशान मिले बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट से लकड़ी के टुकड़े भी मिले। बच्ची को अस्पताल लाने वाली महिला का दावा है कि उसने नाबालिग को गोद लिया था। हालांकि, लड़की की चोटों के बारे में पूछे गए सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं देने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

निजी अंगों में लकड़ी के टुकड़े, हाथ में फ्रैक्चर

आरोपी महिला ने डॉक्टर सिद्धार्थ पांडे को फोन किया और बताया कि 11 साल की बच्ची को भाई-बहन के झगड़े में मामूली चोटें आई हैं। अगली सुबह, वह लड़की के साथ अस्पताल गई तो चोटें देखकर डॉक्टर हैरान रह गए। डॉ पांडे ने कहा, एक्स-रे में उसके शरीर पर कई पुरानी और नई चोटें सामने आईं, जिसमें उसके निजी अंग भी शामिल थे। इसके बाद, एक महिला स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा उसकी जांच की गई, जिसमें उसके निजी अंगों में लकड़ी के टुकड़े पाए गए। लड़की के हाथ में फ्रैक्चर भी थे। चोटों को देखते हुए हमने पुलिस को सूचित किया।

महिला ने लड़की को गोद लेने का किया दावा
बताया जा रहा है कि आरोपी महिला शहर के धूमनगंज इलाके के एक अपार्टमेंट की रहने वाली है और उसका पति एक नामी स्कूल में शिक्षक है। महिला ने दावा किया कि उसने कानपुर के एक आश्रय गृह से लड़की को गोद लिया था, लेकिन लड़की ने कहा है कि उसकी मां की मृत्यु और उसके पिता द्वारा परित्याग के बाद आरोपी उसे घर ले गई थी।

महीने में 14 दिनों तक भूखी रहती थी बच्ची
इतना ही नहीं बच्ची ने यह भी खुलासा किया कि उसे नियमित रूप से भूखा रखा जाता था और एक महीने में 14 दिनों से अधिक समय तक भोजन नहीं दिया जाता था। धूमनगंज थाने के एसएचओ राजेश मौर्य ने कहा कि आरोपी महिला को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा, पूछताछ के आधार पर हम आगे की कार्रवाई करेंगे। एसएचओ ने कहा कि घायल लड़की का छावनी बोर्ड अस्पताल में इलाज चल रहा है।

(रिपोर्ट- IANS)

ये भी पढ़ें-

बिहार में ओवैसी का पीएम मोदी, नीतीश और तेजस्वी पर अटैक, आज सीमांचल में करेंगे पदयात्रा और रैली

अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस बिछा रही जाल, पंजाब में अब कल तक बंद रहेगा इंटरनेट 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।