1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उमेश पाल हत्याकांड: माफिया अतीक की बीवी शाइस्ता पर बढ़ सकती इनामी रकम, तलाश जारी

उमेश पाल हत्याकांड: माफिया अतीक की बीवी शाइस्ता पर बढ़ सकती इनामी रकम, तलाश जारी

 Reported By: Ruchi Kumar
 Published : Mar 17, 2023 01:57 pm IST,  Updated : Mar 17, 2023 02:37 pm IST

शाइस्ता की तलाश में अतीक अहमद के गुर्गों और करीबियों के यह दबिश दी जा रही है, लेकिन बुर्के की वजह से महिलाओं का चेहरा देखने में पुलिस को दिक्कत हो रही है।

अतीक अहमद- India TV Hindi
अतीक अहमद Image Source : FILE PHOTO

माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर जल्दी इनाम की रकम बढ़ाई जा सकती है। शाइस्ता परवीन उमेश पाल की हत्या की आरोपी है और फरार है। सूत्रों के मुताबिक, शाइस्ता परवीन बुर्के की आड़ में पुलिस को चकमा दे रही है। अभी शाइस्ता परवीन पर 25 हजार रुपये का इनाम है।

पुलिस को शक है कि शाइस्ता कौशांबी में छुपी हुई है। शाइस्ता कौशांबी की रहने वाली है और अतीक के कई गुर्गे और करीबी भी इसी इलाके में रहते हैं। शाइस्ता की तलाश में अतीक अहमद के गुर्गों और करीबियों के यह दबिश दी जा रही है, लेकिन बुर्के की वजह से महिलाओं का चेहरा देखने में पुलिस को दिक्कत हो रही है।

उमेश पाल की हत्या में फरार शाइस्ता 

शाइस्ता सीसीटीवी फुटेज में पांच लाख के इनामी शूटर साबिर के साथ दिखी थी। वो अतीक के गुर्गे बली पंडित से मिलने गई थी। ये फुटेज 19 फरवरी का बताया जा रहा है, यानी उमेश पाल की हत्या के चार दिन पहले का। सूत्रों के मुताबिक, उमेश पाल की हत्या करने के बाद सभी शूटर चकिया में उस घर में पहुंचे थे, जहां शाइस्ता परवीन  किराए पर रह रही थी। शाइस्ता ने घर पर शूटर्स को पैसा दिया और फिर शूटर वहां से फरार हुए।

राहुल गांधी पर जेपी नड्डा का बड़ा हमला, कहा- देश विरोधी टूलकिट में हैं शामिल

पहले से शाइस्ता परवीन पर तीन मुकदमे 

उमेश पाल की हत्या में जिस सफेद गाड़ी का इस्तेमाल किया गया वो गाड़ी भी शाइस्ता के घर के बाहर चकिया की सड़क पर खड़ी मिली थी। उमेश पाल की हत्या के पहले शाइस्ता परवीन पर तीन मुकदमे थे। शाइस्ता परवीन की शादी 1996 में अतीक अहमद से हुई थी। शाइस्ता परवीन एक पुलिस सिपाही की बेटी है और अब पुलिस को चकमा दे रही है।

देवेंद्र फडणवीस को फंसाने की साजिश, अमृता से ब्लैकमेलिंग, आज कोर्ट में पेश होगी अनिष्का

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।