1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. माफिया अतीक अहमद से मुक्त कराई गई जमीन पर मिडिल क्लास के लिए 600 फ्लैट, PDA बनाएगा 12-14 मंजिला इमारतें

माफिया अतीक अहमद से मुक्त कराई गई जमीन पर मिडिल क्लास के लिए 600 फ्लैट, PDA बनाएगा 12-14 मंजिला इमारतें

 Reported By: Imran Laeek Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Aug 25, 2026 02:22 pm IST,  Updated : Aug 25, 2026 02:28 pm IST

प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने बताया कि ये जमीन अतीक अहमद के घर से मात्र 500 मीटर की दूरी पर है। इस जगह पर 600 फ्लैट बनाए जाने की योजना तैयार कर ली गई है।

अतीक अहमद द्वारा कब्जाई जमीन पर PDA बनाएगा फ्लैट- India TV Hindi
अतीक अहमद द्वारा कब्जाई जमीन पर PDA बनाएगा फ्लैट Image Source : REPORTER INPUT AND ANI

माफिया अतीक अहमद के गढ़ माने जाने वाले चकिया इलाके में प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) मिडिल क्लास परिवारों के लिए बड़ी आवास योजना लेकर आ रहा है। माफिया अतीक अहमद और उसके करीबियों के कथित कब्जे से छुड़ाई गई जमीन पर PDA करीब 600 फ्लैट बनाने की तैयारी कर रहा है। खास बात यह है कि यह जमीन अतीक अहमद के पुराने घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित बताई जा रही है।

करीब 10 हजार वर्ग मीटर जमीन

जानकारी के मुताबिक, करीब 10 हजार वर्ग मीटर जमीन पुराने रिकॉर्ड में PDA की निकली थी। बताया जा रहा है कि इस जमीन पर लंबे समय से अतीक अहमद और उसके करीबियों का कब्जा था। अतीक की अवैध संपत्तियों की जांच के दौरान इस जमीन की जानकारी सामने आई, जिसके बाद PDA ने इसे दोबारा अपने नाम निहित करा लिया।

 'पद्म लोक आवास योजना' रखा गया नाम

अब इसी जमीन पर PDA ने नई आवासीय योजना की कार्ययोजना तैयार कर ली है। योजना का नाम 'पद्म लोक आवास योजना' रखा गया है। इसके तहत करीब 600 फ्लैट बनाए जाएंगे। सभी फ्लैट 2 BHK होंगे और आवासीय इमारतें 12 से 14 मंजिल तक की होंगी। परियोजना में अलग-अलग 8 लिफ्ट, बेहतर पार्किंग और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है।

बैंक लोन के जरिए खरीद सकेंगे फ्लैट

PDA की यह योजना खासतौर पर मध्यम वर्गीय परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। आम लोग बैंक लोन के जरिए भी फ्लैट खरीदने के लिए फाइनेंस की सुविधा ले सकेंगे। PDA सचिव विनीत सिंह के मुताबिक, आवास योजना से जुड़ी कागजी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और भूमि पूजन के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

इसके पहले बनाए गए थे 72 फ्लैट

इससे पहले भी प्रयागराज के लूकरगंज इलाके में PDA ने माफिया से जुड़े लोगों के कब्जे से जमीन मुक्त कराकर गरीबों के लिए 72 फ्लैट बनाए थे। इस परियोजना का भूमि पूजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। उम्मीद है की PDA की  पद्म लोक आवास योजना के भूमि पूजन में भी CM योगी शामिल हो सकते हैं। PDA ने जो 72 फ्लैट माफिया से छुड़ाई गई मीन पर बनाया था, उसमें लोग रहने भी लगे हैं। इससे गरीबो को खुद का आशियाना मिल गया था। अब PDA माफिया से छुड़ाई इस जमीन पर मिडिल क्लास फैमली के लिए फ्लैट बना कर उन्हें बड़ी सौगात देने की तैयारी में है। 

कभी माफिया अतीक का था वर्चस्व

बता दें कि प्रयागराज में जिस मुहल्ले में माफिया अतीक अहमद का बंगला हुआ करता था। उसके थोड़ी दूर पर अतीक के साड़ू इमरान का बंगला था। पूरे चकिया मुहल्ले के साथ ही आसपास के इलाके में राजरूप पुर धूमनगंज झलवा, खुलदाबाद सभी जगहों पर अतीक का वर्चस्व था। मौजूदा वक्त में न तो अतीक का बंगला रहा और न ही खुद अतीक अहमद रहा। दोनों भाइयो की हत्या हो चुकी है। अतीक अहमद का एक बेटा STF के नकाउंटर में मारा जा चुका है। दूसरे बेटे की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। अतीक के दो बेटे जेल मे बंद हैं। उनकी मां शाइस्ता परवीन 50 हजार की इनामी वांछित है।

ये भी पढ़ें: 

VIDEO: अयोध्या में संतों की बैठक पर बवाल, आश्रम परिसर में रखा गया नजरबंद, ‘चंदा चोरों, अयोध्या छोड़ो’ के लगे नारे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।