1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः 8 साल की बच्ची से रेप के दोषी को पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, जुर्माना भी लगाया

यूपीः 8 साल की बच्ची से रेप के दोषी को पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, जुर्माना भी लगाया

 Reported By: Imran Laeek, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Mar 31, 2026 10:44 am IST,  Updated : Mar 31, 2026 11:08 am IST

प्रयागराज कोर्ट ने एक व्यक्ति को फांसी की सजा सुनाई है। दोषी पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का आरोप था। कोर्ट ने व्यक्ति को दोषी ठहराया।

स्पेशल जज पोक्सो विनोद कुमार चौरसिया की अदालत - India TV Hindi
स्पेशल जज पोक्सो विनोद कुमार चौरसिया की अदालत Image Source : REPORTER

प्रयागराजः यूपी के प्रयागराज में पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से रेप के दोषी मुकेश पटेल को फांसी की सजा सुनाई। कोर्ट ने दोषी पर 25 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। जानकारी के अनुसार, सोरांव में 8 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि यह अपराध अत्यंत जघन्य है। समाज की अंतरात्मा को झकझोर देने वाला है। इसलिए आरोपी को मृत्युदंड दिया जाना उचित है। फैसले में स्पष्ट किया गया कि मृत्युदंड का अर्थ है फांसी पर लटकाकर मृत्यु देना।

साल 2024 में दर्ज हुआ था मामला

कोर्ट ने अभियोजन और बचाव पक्ष के वकीलों की दलीलें सुनने और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के अवलोकन के बाद सुनाया फैसला। स्पेशल जज पोक्सो विनोद कुमार चौरसिया की अदालत ने ये फैसला सुनाया। बता दें कि भोगीसराय, थाना सोरांव निवासी मुकेश पटेल को कोर्ट ने 103(1)/65(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(m)/6 के तहत दोषी ठहराया गया। मुकेश के खिलाफ सोरांव थाने में मु0अ0सं0-331/2024 दर्ज किया गया था।

पति की हत्या के मामले में पत्नी सहित तीन लोग गिरफ्तार

वहीं, अमरोहा जिले में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में उसकी पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पत्नी अपने पति मेहराज के शव के पास वाली चारपाई पर सोई रही ताकि लोगों को यह लगे कि उसके पति पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया था। पुलिस के मुताबिक, इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब मेहराज के पिता सुबह उसके घर गए और उसे चारपाई पर मृत पाया। पुलिस ने बताया कि पिपलोटी कलां गांव का रहने वाला मेहराज पेशे से राजमिस्त्री था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।