1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज फायरिंग : इलाज के दौरान उमेश पाल के गनर की भी मौत, अतीक अहमद के बेटों पर कसा शिकंजा

प्रयागराज फायरिंग : इलाज के दौरान उमेश पाल के गनर की भी मौत, अतीक अहमद के बेटों पर कसा शिकंजा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 25, 2023 07:31 am IST,  Updated : Feb 25, 2023 07:52 am IST

फायरिंग के दौरान उमेश पाल की सुरक्षा में तैनात दो सिपाहियों राघवेंद्र और संदीप को गोली लगी थी। सिपाही संदीप की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है जबकि राघवेन्द्र का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रयागराज में फायरिंग- India TV Hindi
प्रयागराज में फायरिंग Image Source : इंडिया टीवी

प्रयागराज: प्रयागराज से BSP के विधायक रहे राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल हत्याकांड में अब अतीक अहमद के बेटों पर शिकंजा कसने लगा है। इस बीच राजू पाल के बॉडीगार्ड एक गनर की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है। जबकि दूसरा गनर गंभीर रुप से घायल है।

हमले में दो सिपाहियों को गोली लगी थी

फायरिंग के दौरान उमेश पाल की सुरक्षा में तैनात दो सिपाहियों राघवेंद्र और संदीप को गोली लगी थी। सिपाही संदीप की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है जबकि राघवेन्द्र का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

शुक्रवार शाम सवा 4 बजे उमेश पाल पर हमला

शुक्रवार की शाम करीब सवा चार बजे उमेश पाल पर हमला हुआ था। हमले में उमेश की मौत हो गई। हमलावर पूरी प्लानिंग के साथ आए थेऔर हमला करने का पैटर्न अतीक अहमद की तरफ इशारे कर रही है। माना जा रहा है कि इस हत्याकांड के पीछे माफिया अतीक अहमद का हाथ है। पुलिस ने जांच तेज करते हुए अतीक अहमद के दोनों बेटों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इसके अलावा अतीक अहमद के आधा दर्जन करीबियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 8 टीमें बनाई है।

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान के लिए जासूसी करता था DRDO का अधिकारी! पुलिस ने किया अरेस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।