1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. माफिया मिट्टी में मिल रहा है! अब अतीक के फाइनेंसर मशूक उद्दीन की बारी, बंगले पर चला योगी का बुलडोजर

माफिया मिट्टी में मिल रहा है! अब अतीक के फाइनेंसर मशूक उद्दीन की बारी, बंगले पर चला योगी का बुलडोजर

 Published : Mar 03, 2023 05:00 pm IST,  Updated : Mar 03, 2023 08:04 pm IST

मशूक उद्दीन के संबंध माफिया डॉन अतीक अहमद से है। आरोप है कि हाल में उमेश हत्याकांड में भी मशूक उद्दीन के बेटे शामिल थे लिहाजा उसके बंगले पर बुलडोजर चलवाया गया है। मशूक उद्दीन को अतीक अहमद का फाइनेंसर बताया जा रहा है।

माशूकउद्दीन का घर- India TV Hindi
माशूकउद्दीन का घर Image Source : TWITTER

प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड के बाद अपराधियों के खिलाफ योगी सरकार की कार्रवाई तेज हो गई है। पीडीए का बुलडोजर शुक्रवार को पूरामुफ्ती थाना अंतर्गत अहमदपुर अतरौली पहुंचा जहां मशूक उद्दीन के बंगले को गिराने की कार्रवाई शुरू की गई। कहा जाता है कि मशूक उद्दीन के संबंध माफिया डॉन अतीक अहमद से है। आरोप है कि हाल में उमेश हत्याकांड में भी मशूक उद्दीन के बेटे शामिल थे लिहाजा ये कार्रवाई की जा रही है। मशूक उद्दीन को अतीक अहमद का फाइनेंसर बताया जा रहा है।

माशूकउद्दीन के खिलाफ 40-50 मुकदमे दर्ज

प्रयागराज में लगातार ये चौथा दिन है जब गैंगस्टरों की अवैध प्रॉपर्टी पर कार्रवाई की जा रही है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव अजीत सिंह ने बताया कि मशूक उद्दीन के खिलाफ 40 से 50 मुकदमे दर्ज हैं। पीडीए के बुलडोजर ने शुक्रवार शाम 4 बजे मकान गिराने की कार्रवाई शुरू की जो अभी जारी है, इस कार्य को करने के लिये तीन बुलडोजर और एक पोकलैंड मशीन लगाई गई है।

क्या मुसलमान...इसलिए बुलडोजर अभियान?
वहीं, मशूक उद्दीन ने अपने ऊपर एक्शन पर मुस्लिम कार्ड खेला है। उसने कहा कि वो मुसलमान हैं इसीलिए कार्रवाई हो रही है। अतीक अहमद से कनेक्शन पर मशूक उद्दीन ने साफ कहा कि प्रयागराज का हर मुस्लिम अतीक से जुड़ा हुआ है।

गुड्डू मुस्लिम ने शूटर्स को बमबाजी से दिया था कवर
वहीं, आपको बता दें कि अतीक गैंग के सबसे बड़े बमबाज गुड्डू मुस्लिम का घर आज मिट्टी में मिलाया जा सकता है। विधायक राजू पाल मर्डर केस के गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद से प्रयागराज में अतीक अहमद के ठिकानों पर बुलडोजर चल रहा है। आज अतीक गैंग के बमबाज गुड्डू मुस्लिम के घर पर बुलडोजर चलवाने की तैयारी है। गुड्डू मुस्लिम उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी है। वो CCTV में बम फेंकता हुआ नज़र आया था। इसके अलावा हत्या के आरोपी गुलाम मोहम्मद के घर पर भी बुलडोजर चलाने की तैयारी है। CCTV में गुलाम मोहम्मद एक दुकान से निकल कर गोली चलाता हुआ दिखा था।

यह भी पढ़ें-

पहले ज़फर, फिर सफदर..अब गुड्डू मुस्लिम का नंबर
एक मार्च को ज़फर के घर पर बुलडोजर चला था। 2 मार्च को सफदर का घर गिरा दिया गया था और आज गुड्डू मुस्लिम के घर पर बुलडोजर का एक्शन हो सकता है। गुड्डू मुस्लिम बहुत बड़ा अपराधी है। मर्डर और डकैती के कई अपराधों में शामिल रहा है। वह उमेश पाल की हत्या के बाद से फरार चल रहा है और पुलिस उसकी तलाश में लगी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।