1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राम मंदिर दान चोरी मामला, टिन्नू सहित सभी आरोपी उगलेंगे राज, क्या क्या पूछे जाएंगे सवाल? जानें

राम मंदिर दान चोरी मामला, टिन्नू सहित सभी आरोपी उगलेंगे राज, क्या क्या पूछे जाएंगे सवाल? जानें

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Kajal Kumari
 Published : Jun 27, 2026 01:09 pm IST,  Updated : Jun 27, 2026 02:38 pm IST

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को अब सभी आरोपियों से एक एक कर पूछताछ होगी। इसके बाद और कई बड़े खुलासे हो सकते हैं, इससे बड़े बड़ों की मुश्किलों बढ़ सकती हैं।

राम मंदिर चंदा चोरी...- India TV Hindi
राम मंदिर चंदा चोरी मामला

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में अभी और कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। पूरे मामले में अब पुलिस एसआईटी के साथ मिलकर जांच करेगी। पुलिस सोमवार को गिरफ्तार किए गए सभी आठ लोगो को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। इससे बड़ों बड़ों की दिक्कते बढ़ सकती हैं। ये तय है कि जब जांच का दायरा बढ़ेगा तो कई और बातें खुलकर सामने आएंगी। सोमवार को को पुलिस गिरफ्तार आठ लोगो को  रिमांड पर लेगी  और फिर एक एक आरोपी से पूछताछ होगी।


एक एक कर सभी आरोपियों से क्या पूछे जाएंगे सवाल?

  • टिन्नू को कौन मंदिर में लाया, किसने दान पात्र और कलेक्शन सेंटर की ज़िम्मेदारी दी, टिन्नू किसको रिपोर्ट करता था? टिन्नू के मोबाइल से किसको किसको फ़ोन हुए, टिन्नू किससे ज़्यादा बात करता था? आख़िर टिन्नू को किसने इतना ताक़तवर बना दिया कि वो मंदिर में जो चाहता वो करता था। टिन्नू की संपत्ति की भी जांच होगी। टिन्नू के अलावा अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, करुणेश पांडे, रामशंकर मिश्रा, मनीष यादव, अविनाश शुक्ला और सुभाष श्रीवास्तव, इन सबके मोबाइल काल डिटेल्स भी खंगाली जायेंगी, बैंक अकाउंट चेक होंगे और इनकी प्रॉपर्टी की भी जांच होगी
     
  • अनुकल्प मिश्रा बैंक के आउट सोर्स कर्मचारी की हैसियत से काम कर रहा था। बैंक में अनुकल्प की सिफारिश किसने की? कैसे थोड़े से समय में अनुकल्प ने इतने सारे पैसे कमा लिए, कैसे इतनी सम्पत्ति जमा कर ली, कैसे लाखों रुपये खर्च करके अप्रैल में गांव में भागवत कथा कराई? उससे ये सब पूछा जाएगा।
     
  • लवकुश मिश्रा भी बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी था, लवकुश मिश्रा अनुकल्प का बहनोई है। अनुकल्प के पास इतनी पावर कहां से आई कि उसने बिना जांच पड़ताल के अपने बहनोई को नौकरी पर रखवा लिया?
     
  • मनीष यादव का चाचा हैरमाशंकर उर्फ टिन्नू यादव चंपत राय का करीबी है। टिन्नू मंदिर की हर व्यवस्था में हस्तक्षेप रखता था और उसके पास गणना कक्ष की चाबी रहती थी। 
  • मनीष यादव भी बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी था, टिन्नू का भतीजा है। मनीष चढ़ावे के रुपये के साथ सोने चांदी के जेवर भी पार करता सीसीटीवी में दिखा है। पुलिस पूछताछ करेगी कि चढ़ावे के चोरी का पैसा और जेवर कहां कहां पहुंचाता था मनीष।
     
  • सुभाष श्रीवास्तव के बारे में कहा जा रहा है कि डाक्टर अनिल मिश्रा का करीबी है सुभाष। सुभाष निः शुल्क सेवा दे रहा था। सुभाष के पास से चढ़ावा चोरी का पैसा नही बरामद हुआ है लेकिन पुलिस पूछेगी कि जब कलेक्शन सेंटर का इंचार्ज था सुभाष तो किसके इशारे पर, किसके कहने पर चढ़ावे की चोरी नही देख रहे था, आंखे बंद किए था?
     
  • करुणेश पांडेय भी बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी था, उससे भी कई सवाल पूछे जाएंगे। 
     
  • अविनाश शुक्ला सेवादार था, उससे भी कई सवाल पूछे जाएंगे। इन सबको सामने सामने बैठाकर भी पूछताछ होगी।
     
  • आठवें आरोपी रमाशंकर मिश्रा से भी पुलिस ने पूछताछ के लिए सवाल तैयार किए हैं

कांग्रेस की तीन मांगें क्या है?
दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस करके राम मंदिर दान चोरी मामले में कांग्रेस ने तीन मांगे उठाई हैं, जिसमें पहली मांग ट्रस्ट को भंग करने की है। दूसरी मांग सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में जांच कराने की है और तीसरी मांग में कांग्रेस की तरफ से कहा गया है जिन लोगों के खिलाफ FIR हुई उनकी गिरफ्तारी अब तक क्यों नहीं हुई। इन सभी को गिरफ्तार किया जाए यह सब लोग जांच को प्रभावित करने वाले लोग हैं।

ये भी पढ़ें:
''SIT की रिपोर्ट में चंपत राय की भूमिका पर सवाल'', सूत्रों के हवाले से खबर; 45 दिनों की सीसीटीवी में 70 बार चढ़ावा चोरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।