1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या की ली गई जिम्मेदारी, इंस्टा पर कहा- 'सबका नंबर आएगा, Wait and Watch'

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या की ली गई जिम्मेदारी, इंस्टा पर कहा- 'सबका नंबर आएगा, Wait and Watch'

 Reported By: Abhay Parashar Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Aug 27, 2026 10:32 am IST,  Updated : Aug 27, 2026 10:42 am IST

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान के यूट्यूब चैनल के 3.66 लाख से अधिक सब्सक्राइबर थे। हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले गैंग ने साफ कहा कि जो भी हमारे दुश्मनों का साथ देगा उन सबका यही हाल होगा।

सिंगर अंकित बालियान का मर्डर- India TV Hindi
सिंगर अंकित बालियान का मर्डर Image Source : REPORTER INPUT

यूट्यूबर और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की बुधवार शाम यूपी के शामली जिले में एक जिम के बाहर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सिंगर के हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर जितेंद्र गोगी ग्रुप के भोलू साहपुरिया ने ली है। इंस्टाग्राम पर भोलू साहपुरिया नाम के शख्स ने पोस्ट डाला है। 

ये हमारे दुश्मनों का साथ देता था

इसमें कहा गया, 'सभी भाईयो को राम राम। ये जो आज अंकित बालायन का शामली में मर्डर हुआ है। इसकी पूरी जिम्मेदारी मैं भोलू साहपुरिया (Bholu Sahapuriya, Sonipat) लेता हूं। ये हमारे दुश्मनों का साथ देता था। हमारे गोगी भाई के साथ हुई घटना पे इसने गाना बनाया था। हमारे दुश्मनों का अपराधिक कामों में साथ देता था। इसका अंजाम इसको मिल गया और जो भी हमारे दुश्मनों का साथ देगा उन सबका यही हाल होगा। ये तो अभी शुरुआत है। सबका नंबर आएगा। Wait and Watch...'

जितेंद्र गोगी की रोहिणी कोर्ट में हुई थी हत्या

बता दें कि गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की रोहिणी कोर्ट में गोली मारकर हत्या की गई थी। अंकित ने इसी तरीके का गाना बनाया था। इसी को लेकर गोगी गैंग ने ये पोस्ट करके हत्या की जिम्मेदारी ली है। शामली पुलिस इस सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट की जांच कर रही है।

लोगों ने 5 घंटे सड़क पर लगाया जाम

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शव को रोड पर रखकर 5 घंटे तक जाम लगाया था। उसके बाद पुलिस ने परिवार वालों को समझा बूझाकर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

 गानों में बंदूक, हथियार और एसयूवी का इस्तेमाल

हरियाणवी सिंग अंकित बालियान के यूट्यूब चैनल के 3.66 लाख से अधिक सब्सक्राइबर थे। वह अपने वीडियो में विभिन्न सहयोगियों के साथ गायक और कलाकार के रूप में नजर आते थे। उनके कई वीडियो में बंदूक, हथियार और एसयूवी का इस्तेमाल दिखाया गया था।

अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना

सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने देर रात एक्स पर कहा, 'यूपी की कानून-व्यवस्था को शून्य करते हुए जिस प्रकार शामली में लोकप्रिय सिंगर अंकित बालियान की 18 राउंड गोलियां चलाकर बेरहमी से हत्या की गई है उससे पूरे क्षेत्र में भय व्याप्त हो गया है।'

ये भी पढ़ें: 

कानपुर में टेंडर माफियाओं के सिंडिकेट का खुलासा, 3 लोग गिरफ्तार, मास्टरमाइंड गोविंद शर्मा फरार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।