1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मौसी के घर से लापता हुई बच्ची जंगल में निर्वस्त्र पड़ी मिली, रिपोर्ट के बाद जांच में जुटी पुलिस

मौसी के घर से लापता हुई बच्ची जंगल में निर्वस्त्र पड़ी मिली, रिपोर्ट के बाद जांच में जुटी पुलिस

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 07, 2024 11:56 pm IST,  Updated : Mar 07, 2024 11:56 pm IST

सहारनपुर कुतुबशेर इलाके में गायब हुई 9 वर्षीय बच्ची गुरुवार को कोलागढ़ के जंगल में बेहोश मिली। परिवार का आरोप है कि उससे दुष्कर्म किया गया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के कुतुबशेर इलाके से एक बच्ची लापता हो गई। 9 वर्षीय बच्ची गुरुवार को कोलागढ़ के जंगल में बेहोश मिली। परिवार का आरोप है कि उससे दुष्कर्म किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) सागर जैन ने बताया कि नौ साल की एक बच्ची कुतुबशेर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में अपनी मौसी के घर आई थी और बुधवार शाम जब वह बच्चों के साथ खेल रही थी तब रात करीब 8:00 बजे वह संदिग्ध हालात में लापता हो गई। 

दुकान से खाने का सामान लेने गई

जैन ने बताया कि जब उस बच्ची के साथ खेल रहे अन्य बच्चों से उसके बारे में पूछा गया तो पता चला कि वह एक दुकान से खाने का कुछ सामान लेने गई थी। उनके अनुसार, दुकानदार ने पूछने पर बताया कि बच्ची सामान लेकर दुकान से चली गई थी। उन्होंने बताया कि देर रात तक जब बच्ची का कुछ पता नहीं चला तो परिजन ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

बेहोशी की हालत में निर्वस्त्र मिली 

उनके मुताबिक, परिजन गुरुवार सुबह उसकी तलाश करते हुए कोलागढ के जंगल में पहुंचे जहां वह बेहोशी की हालत में निर्वस्त्र मिली। जैन ने बताया कि पुलिस की मदद से बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका कहना है कि बच्ची के पिता की ओर से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।