1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अयोध्या में अब 4 साल की बच्ची के साथ रेप, एनकाउंटर के बाद आरोपी सलमान हुआ गिरफ्तार

अयोध्या में अब 4 साल की बच्ची के साथ रेप, एनकाउंटर के बाद आरोपी सलमान हुआ गिरफ्तार

 Published : Aug 27, 2024 10:44 am IST,  Updated : Aug 27, 2024 10:58 am IST

सलमान ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद गांव से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद महाराजगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

आरोपी सलमान- India TV Hindi
आरोपी सलमान Image Source : INDIA TV

अयोध्याः अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के भादरसा गांव में नाबालिक किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का मामला अभी शांत हुआ ही नहीं था कि महाराजगंज क्षेत्र के कुम्हिया गांव में एक चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसको लेकर पूरे गांव में तनाव का माहौल है। आरोप है कि गांव के रहने वाले 35 वर्षीय सलमान ने चार साल की दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म को अंजाम देने के बाद सलमान फरार हो गया। 

सलमान का आचरण उसके घर में ठीक नहीं

जानकारी के अनुसार, बीकापुर क्षेत्र का रहने वाले सलमान का निकाह 4 साल पहले महाराजगंज थाना क्षेत्र कुम्हिया गांव में रुबीना के साथ हुआ था। रुबीना का कोई भाई नहीं है। लिहाजा मायके की संपत्ति की मालिक रबीना है। इसलिए वह पत्नी के साथ ससुराल में रहने लगा। सलमान का आचरण उसके घर में ठीक नहीं है। उसके चार भाई और हैं। सलमान के गलत व्यवहार के कारण उसके और उसके भाइयों के बीच में अक्सर तकरार और मारपीट जैसी नौबत आ जाती थी। विवाह के 6 महीने बाद से ही सलमान रुबीना के साथ अपने ससुराल महाराजगंज थाना क्षेत्र कुम्हिया गांव में ही रहने लगा। 

चार साल की बच्ची के साथ किया रेप

सलमान की एक साल 3 महीने की बेटी भी है। इसके साथ मासूम बालिका खेलती थी। कल उसकी बेटी अपनी मां रुबीना के साथ अस्पातल में भर्ती रिश्तेदार को देखने चली गई। शाम को लगभग 3 बजे से 5 बजे के बीच पड़ोस में रहने वाली 4 साल की बच्ची सलमान के घर के बाहर खेल रही थी। सलमान मौका देखकर उसे कमरे मैं ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उधर तीन से चार घंटे तक जब घर वालों को भी बच्ची नहीं दिखाई तो वह खोजबीन करने लगे। 

बच्ची अस्पताल में भर्ती

ढूढ़ते हुए जब परिजन सलमान के घर पहुंचे तो मासूम को नग्न अवस्था में देख सबके होश उड़ गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। उधर सलमान ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद गांव से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद महाराजगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

गांव में तनाव का माहौल देखते हुए भारी संख्या में पुलिस तैनात किया गया है। इस बीच पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि महाराजगंज थाना क्षेत्र के अमी आलापुर रोड पर तारापुर गांव के पास सलमान छुपा हुआ है। पुलिस ने घेराबंदी की तो सलमान ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस मुठभेड़ के बाद सलमान के पैर में गोली लग गई और सलमान ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रिपोर्ट- अखंड सिंह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।