1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. "ये हार का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए इनका बर्ताव बदला है", अखिलेश यादव ने साधा निशाना

"ये हार का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए इनका बर्ताव बदला है", अखिलेश यादव ने साधा निशाना

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Aug 30, 2024 06:46 pm IST,  Updated : Aug 30, 2024 06:46 pm IST

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इनके बर्ताव में और व्यवहार में जो बदलाव आया है, उसकी वजह ये है कि ये हार को पचा नहीं पा रहे हैं।

Samajwadi Party chief and Kannauj MP Akhilesh Yadav remark on government- India TV Hindi
अखिलेश यादव Image Source : ANI

समाजवादी पार्टी के मुखिया और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि कन्नौज लोकसभा की सभी जनता ने समाजवादी पार्टी की मदद की और जब वोटिंग हुई तो कोई भी ऐसा वर्ग नहीं बचा जिसने समाजवादी पार्टी को वोट देकर जीत न दिलाई हो। कन्नौज के ऐतिहासिक परिणाम के लिए मैं जनता का आभार व्यक्त करता हूं। जनता ने भाजपा को चुनाव में हराया है।  पीडीए, इंडिया गंठबंधन की रणनीति का परिणाम था कि भाजपा बहुत पीछे रह गई। पता नहीं लखनऊ में बैठे लोगों को लाल रंग से इतनी नफरत क्यों है। लाल रंग हमारे देवताओं से जुड़ा है और भावनाओं से भी जुड़ा है और हमारे मुख्यमंत्री भावनाओं को नहीं समझ सकते हैं।

अखिलेश यादव का बयान

अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें भावनाओं को समझने के लिए बहुत सोचना पड़ेगा और उन्होंने कभी सद्भाव नहीं देखा, न ही उन्होंने दुनिया का भाईचारा देखा। इसलिए वे लाल रंग के खिलाफ बोल रहे हैं। जय प्रकाश नारायण जी यह लाल टोपी लेकर आए थे। हमारे मुख्यमंत्री को इतिहास नहीं पता। अखिलेश यादव ने कहा कि आज सरकार का व्यवहार में बदलाव देखने को जो मिल रहा है और जो भाषा बदली है, वो हार का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। इस हार का परिणाम देखिए कि जिनकी विदेश नीति की जिम्मेदारी है वो कम बोल रहे हैं।

बोले- पुलिस कर रही भाजपा के लिए काम

अखिलेश यादव ने कहा कि विदेश नीति पर बोलने का काम प्रधानमंत्री या विदेश मंत्री का है। उन्होंने कहा कि ये जो सड़को पर कह रहे हैं वो अपनी पार्टी के सबसे बड़े नेता से कहकर जाएं। कन्नौज के लोग जानते हैं कि यहां विकास ठप पड़ा हुआ है। कन्नौज में अस्पताल, एंबुलेंस और पुलिस को इन्होंने बर्बाद कर दिया है। पुलिस सिर्फ भाजपा का काम कर रही है। कन्नौज में भ्रष्टाचार अभी कम नहीं हुआ है। सबको पता है कि किस तरह से तहसील पर और प्रशासन में भ्रष्टाचार चल रहा है। साथ ही अगर आप समाजवादी पार्टी के विचारों से जुड़े हैं तो उन्हें उनका बजट नहीं मिल पा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।