1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कुंडा में सपा नेता ने पूर्व प्रधान के बेटों को गोलियों से भूना, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक; दो लोग गिरफ्तार

कुंडा में सपा नेता ने पूर्व प्रधान के बेटों को गोलियों से भूना, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक; दो लोग गिरफ्तार

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 22, 2025 11:45 pm IST,  Updated : Nov 23, 2025 12:00 am IST

प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में पूर्व प्रदेश के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि दूसरे की हालत नाजुक है। हत्या के आरोप में एक सपा नेता को गिरफ्तार किया गया है।

कुंडा में जांच करती पुलिस- India TV Hindi
कुंडा में जांच करती पुलिस Image Source : REPORTER

प्रतापगढ़ः कुंडा कोतवाली क्षेत्र के सरियावां गांव में शनिवार रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। जमीन और राजनीतिक विवाद को लेकर पूर्व प्रधान मोहम्मद मोअज्जम उर्फ गुड्डू और सपा नेता तनवीर के बीच लंबे समय से तनाव चला आ रहा था। इसी विवाद के चलते रात करीब नौ बजे दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद अचानक फायरिंग शुरू हो गई। 

सपा नेता तनवीर गिरफ्तार

गोली लगने से पूर्व प्रधान के बेटे 22 वर्षीय फुरकान और 25 वर्षीय साहिल गंभीर रूप से घायल हो गए। फुरकान को दाहिने सीने में गोली लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों भाइयों को तत्काल कुंडा सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने फुरकान को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल साहिल को प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर किया गया है। 

सपा नेता समेत दो लोग गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर दो आरोपियों सपा नेता तनवीर और शाहबाज को गिरफ्तार कर मौके से राइफल बरामद किया है। फायरिंग के बाद इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत 

इससे पहले प्रतापगढ़ में एक गांव के पास शुक्रवार दोपहर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना प्रतापगढ़ जिले के विष्णुपुर गांव के पास पट्टी रानीगंज रोड पर हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलेंद्र लाल के अनुसार, एक मोटरसाइकिल पर सवार एक बुजुर्ग व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे मोटरसाइकिल सवार ने रानीगंज के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान प्रतापगढ़ के निवासी अब्दुल गफ्फार (58) और प्रियांशु यादव (28) के रूप में हुई है।  

रिपोर्ट- बृजेश मिश्र, प्रतापगढ़

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।