1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में सपा विधायक जाहिद वेग के पत्नी की संपत्ति की होगी कुर्की, नोटिस चस्पा, जानें पूरा मामला

यूपी में सपा विधायक जाहिद वेग के पत्नी की संपत्ति की होगी कुर्की, नोटिस चस्पा, जानें पूरा मामला

 Published : Nov 13, 2024 06:32 pm IST,  Updated : Nov 13, 2024 09:21 pm IST

सपा विधायक जाहिद वेग और उनकी पत्नी पर शिकंजा कस गया है। नौकरानी की हत्या के मामले में कोर्ट ने विधायक की पत्नी की संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया है।

सपा विधायक जाहिद वेग...- India TV Hindi
सपा विधायक जाहिद वेग के आवास पर नोटिस चस्पा करती पुलिस Image Source : INDIA TV

भदोहीः समाजवादी पार्टी (सपा) के भदोही से विधायक जाहिद बेग के पत्नी सीमा बेग की संपत्ति को जल्द ही कुर्क किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार, नाबालिग नौकरानी के आत्महत्या के मामले में सपा विधायक जाहिद बेग की फरार पत्नी सीमा बेग की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जिला एवं सत्र न्यायालय ने दिया है।

कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने पर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सीमा बेग के खिलाफ धारा 209 के तहत मामल दर्ज किया है। अब किसी भी वक्त पुलिस विधायक की पत्नी की संपत्ति को कुर्क कर सकती है।  

विधायक के घर पर नोटिस चस्पा

गौरतलब हो कि विधायक के आवास पर उनकी नौकरानी ने फांसी लगाकर आत्महत्या किया था। इसके बाद पुलिस और श्रम विभाग की टीम ने एक और नाबालिग नौकरानी को विधायक के घर से मुक्त कराया था। मृतक नौकरानी भी नाबालिग बताई गई थी। इस मामले में बरामद नाबालिग नौकरानी के बयान पर विधायक के कुनबे पर बंधुआ बाल श्रम, प्रताड़ना से आत्महत्या का मामला दर्ज किया गया था।

विधायक की पत्नी लंबे समय से चल रही है फरार

इस संबंध में पुलिस ने पहले विधायक के बेटे जईम को गिरफ्तार किया था। इसके बाद विधायक जाहिद बेग ने न्यायालय में सरेंडर किया था। वहीं विधायक की पत्नी सीमा बेग फरार चल रही हैं। बीते दिनों न्यायालय के आदेश पर सीमा बेग को न्यायालय में उपस्थित होने से संबंधित नोटिस विधायक के आवास पर चस्पा किया गया था लेकिन विधायक की पत्नी न्यायालय में पेश नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय ने विधायक की पत्नी की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया है।

कोर्ट ने नोटिस की अवहेलना पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। इस आदेश पर पुलिस ने सीमा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब किसी वक्त विधायक की पत्नी की संपत्ति जब्त कर सकती है। 

रिपोर्ट- शरद रमेश मौर्या, भदोही

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।