1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा सांसद इकरा हसन ने दुर्व्यवहार करने वाले ADM पर एक्शन की मांग की, संतोष बहादुर सिंह के खिलाफ जांच के आदेश

सपा सांसद इकरा हसन ने दुर्व्यवहार करने वाले ADM पर एक्शन की मांग की, संतोष बहादुर सिंह के खिलाफ जांच के आदेश

 Published : Jul 16, 2025 11:23 pm IST,  Updated : Jul 16, 2025 11:36 pm IST

सपा सांसद इकरा हसन ने दुर्व्यवहार करने वाले एडीएम को पद से हटाने और कार्रवाई की मांग है। उन्होंने कहा कि एडीएम का बर्ताव ठीक नहीं है।

सपा सांसद इकरा हसन- India TV Hindi
सपा सांसद इकरा हसन Image Source : INDIA TV

कैराना लोकसभा सीट से सपा सांसद इकरा हसन ने दुर्व्यवहार करने वाले एडीएम संतोष बहादुर सिंह पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इकरा हसन ने कहा कि मुझे सांसद बने करीब एक साल हो चुका है। इससे पहले भी हम लोग जनता के बीच रहते थे। किसी अधिकारी ने इस तरह का व्यवहार नहीं किया। हमने भी किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की। इसीलिए हमने शिकायत लिखी है। हसन के अनुसार, यह घटना 1 जुलाई को हुई। दोपहर लगभग 3 बजे, हसन और परवीन एडीएम के कार्यालय गए। सांसद ने आरोप लगाया कि उनके पहुंचने पर एडीएम सिंह का व्यवहार "सम्मानजनक नहीं" था।

एडीएम के खिलाफ जांच के आदेश

इकरा हसन द्वारा लगाए गए दुर्यवहार के आरोपों के बाद एडीएम के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। सांसद ने दावा किया कि स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करने की कोशिश करने के बाद उन्हें एडीएम के कार्यालय से अभद्रतापूर्वक बाहर जाने के लिए कहा गया।

सरकार मामले का संज्ञान लेः इकरा

इकरा हसन ने कहा कि एडीएम संतोष बहादुर सिंह को हटाकर उन्हें अच्छे से ट्रेनिंग दी जाए। इसके बाद ही उन्हें किसी अन्य जिले में भेजा जाए। ताकि वे आम जनता और जनप्रतिनिधियों के साथ अच्छा व्यवहार कर सकें। प्रदेश सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। सपा सांसद ने कहा कि जनप्रतिनिधि कभी भी अपने निजी काम के लिए कहीं नहीं जाता। हम लोग जनता के काम के लिए ही अधिकारियों के पास जाते हैं। लेकिन ये लोग कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। सरकार को इस मामले को संज्ञान लेना चाहिए।

इकरा हसन ने कहा कि भाजपा एक ओर नारी सशक्तिकरण और महिलाओं को 33 पर्सेंट आरक्षण देने की बात करती है। इस तरह की घटनाएं सवालिया निशान खड़े करती है। उन्होंने कहा कि एडीएम संतोष बहादुर सिंह को ट्रेनिंग की आवश्यकता है जिसमें उन्हें महिलाओं के साथ और जनप्रतिनिधियों के साथ व्यवहार करने की सीख मिले। उन्होंने कहा कि एडीएम को पद से हटा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। महिलाएं अपना हक लड़ कर लेंगी। इस तरह की बदतमीजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

एडीएम ने आरोपों से किया है इनकार

बता दें कि एडीएम संतोष बहादुर सिंह पर आरोप है कि उन्होंने सपा सांसद इकरा और छुटमलपुर नगर पंचायत की अध्यक्षा शमा परवीन के खिलाफ दुर्व्यवहार किया है। हालांकि एडीएम ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। 

रिपोर्ट- श्रवण पंडित, शामली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।