1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव नहीं लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव: सूत्र

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव नहीं लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव: सूत्र

 Reported By: Vishal Pratap Singh, Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 27, 2024 01:26 pm IST,  Updated : Mar 28, 2024 10:06 am IST

लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा हैं। इसी बीच सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर आ रही है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव- India TV Hindi
सपा प्रमुख अखिलेश यादव Image Source : PTI

भारत में इस साल 18वीं लोकसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने इसके लिए तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। अप्रैल और मई में अलग-अलग चरणों के जरिए लोकसभा के चुनाव होंगे। इस चुनाव में अपना दमखम दिखाने के लिए सभी पार्टियां पूरी मेहनत कर रही हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लडेंगे।

क्यों नहीं लड़ेंगे अखिलेश यादव?

ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की कन्नौज सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। मगर अब सूत्रों के हवाले से यह खबर आ रही है कि अखिलेश यादव इस बार लोकसभा का चुनाव नहीं लडेंगे। इसके पीछे का कारण बताया जा रहा है कि उनके कंधों पर पार्टी के सभी कैंडिडेट्स के स्टार प्रचारक की भूमिका निभाने का जिम्मा है इसलिए वो चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

हालांकि कन्नौज सीट पर 13 मई को मतदान होने वाले हैं जिसमें अभी काफी समय है। इसलिए पार्टी ने इस सीट से अपने किसी उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया है।

करहल से विधायक हैं अखिलेश यादव

साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव आजमगढ़ सीट से खड़े हुए थे। उस चुनाव में भाजपा ने अखिलेश यादव के खिलाफ भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को खड़ा मैदान में उतारा था मगर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसक बाद उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव करहल सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद अखिलेश यादव ने आजमगढ़ सीट को छोड़ दिया था।

ये भी पढ़ें-

आजम खान से नाराज हैं अखिलेश यादव, जेल से लिखी गई चिट्ठी को लेकर पार्टी में मचा बवाल

मुरादाबाद से एसटी हसन होंगे सपा प्रत्याशी! रुचि वीरा से नामांकन दाखिल न करने को कहा गया

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।