1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में आपस में भिड़े कार्यकर्ता, जमकर हुई गाली गलौज, महिला से भी बदसलूकी

समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में आपस में भिड़े कार्यकर्ता, जमकर हुई गाली गलौज, महिला से भी बदसलूकी

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Oct 14, 2024 08:00 am IST,  Updated : Oct 14, 2024 08:22 am IST

अयोध्या में समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।

SP- India TV Hindi
सपा कार्यकर्ता Image Source : INDIA TV

अयोध्या में समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। अयोध्या सर्किट हाउस में समाजवादी प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं में नोक झोंक हुई। इस दौरान यहां हुई गाली गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सर्किट हाउस के बाहर फोटो खींचने को लेकर महिला कार्यकर्ता से भी बदसलूकी की गई।

सपा उपाध्यक्ष के साथ भी कार्यकर्ताओं ने बदसलूकी की। सपा प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।

पहले भी अनुशासन तोड़ चुके हैं सपा नेता

समाजवादी पार्टी के नेता पहले भी अनुशासन तोड़ चुके हैं। कई नेताओं पर गंभीर आरोप लगे हैं और वह इन मुकदमों में जेल में भी बंद हैं। अयोध्या की संसदीय सीट फैजाबाद से जीत हासिल करने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बेहद खुश हैं। हालांकि, मोईद खान पर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप लगने के बाद पार्टी की जमकर किरकिरी हुई थी। इस मामले में उनका डीएनए नहीं मैच होने पर सपा और कांग्रेस ने योगी सरकार पर निशाना साधा है।म

मोईद खान का नौकर है आरोपी

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 71 साल के मोईद खान को आरोपी बनाया गया था। सरकार ने कार्रवाई करते हुए उनकी बेकरी और घर भी तोड़ दिया था। बाद में अदालत ने डीएनए रिपोर्ट की मांग की, जिसमें मोईद खान के नौकर राजू खान का डीएनए पीड़िता के भ्रूण से मैच हुआ। इस मामले में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ था और वह गर्भवती हो गई थी। हालांकि, बाद में उसका गर्भपात हो गया। इस मामले में ही मोईद खान को मुख्य आरोपी बनाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

SP