1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल से सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अब इस मामले में जांच शुरू

संभल से सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अब इस मामले में जांच शुरू

 Published : Dec 05, 2024 07:28 am IST,  Updated : Dec 05, 2024 07:39 am IST

सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क एक्सीडेंट के एक मामले में बुरी तरह फंस सकते हैं। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि सांसद खुद गाड़ी चला रहे थे।

सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क- India TV Hindi
सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क Image Source : FILE-PTI

संभल: संभल हिंसा मामले में घिरे सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एक्सीडेंट के एक मामले में बर्क पर पुलिस एक्शन ले सकती है। जानकारी के अनुसार, एक्सीडेंट एक मामले की शिकायत पुलिस के पहुंची है जिसकी जांच शुरू कर दी गई है। सपा सांसद पर आरोप है कि उनकी गाड़ी से एक युवक की मौत हो गई थी। 

23 जून 2024 को हुआ था एक्सीडेंट

यह मामला इस साल जून का है। जानकारी के अनुसार, 23 जून 2024 को हुए इस एक्सीडेंट में गौरव कुमार नामक एक युवक की मौत हो गई थी। आरोप है कि जिस समय ये हादसा हुआ था। उस समय सांसद जिया उर रहमान बर्क गाड़ी में मौजूद थे। इसी मामले की जांच संभल पुलिस ने शुरू कर दी है। 

मृतक के पिता का आरोप, सांसद खुद चला रहे थे गाड़ी 

सपा सांसद बर्क पर आरोप लगा था कि उनकी गाड़ी से गौरव की मोटरसाइकिल टकरा गई और युवक की मौत हो गई। इस मामले में अब मृतक गौरव के पिता समरपाल ने डीएम और एसपी संभल को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि 23 जून को सांसद जिया उर रहमान बर्क खुद गाड़ी चला थे। साथ में उनकी बहन भी बैठी हुई थी। पुलिस अब इस आरोप की जांच में जुट गई है। हालांकि अभी तक किसी के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। माना जा रहा है कि शिकायत सही पाने पर बर्क के खिलाफ केस दर्ज किया जा सकता है। साथ ही पुलिस कानूनी कार्रवाई भी कर सकती है।

 

संभल हिंसा मामले में भी आरोपी हैं सपा सांसद

बता दें कि अभी हाल में संभल में हुई हिंसा के मामले में भी समाजवादी पार्टी के सांसद जिया-उर-रहमान बर्क और स्थानीय सपा विधायक इकबाल महमूद के बेटे सोहेल इकबाल को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने हिंसा के संबंध में सात प्राथमिकियां दर्ज की हैं जिनमें सपा सांसद का भी नाम शामिल है। शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प में कुछ लोगों की मौत हो गई थी। सुरक्षाकर्मियों और प्रशासन के अधिकारियों सहित कई अन्य घायल हो गए थे।  

रिपोर्ट- रोहित व्यास, संभल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।