लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने पांच पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इस लिस्ट में अहम नाम पीसीएस अधिकारी सत्यम मिश्रा का है, जिन्हें काशी विश्वनाथ मंदिर का नया सीईओ बनाया गया है।
विश्वभूषण मिश्रा की जगह सत्यम मिश्रा की तैनाती
सत्यम मिश्रा पहल प्रयागराज (नगर) में अपर जिलाधिकारी पद पर तैनात थे। अब उन्हें काशी विश्वनाथ मंदिर एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद वाराणसी का सीईओ बनाया गया है। इससे पहले काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ पद पर विश्वभूषण मिश्रा तैनात थे। उनका तबादला कर दिया गया है। विश्वभूषण मिश्रा को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में उपसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मंगलेश दुबे प्रयागराज अपर जिलाधिकारी बने
वहीं प्रयागराज में उपसंचालक चकबंदी के पद पर तैनात मंगलेश दुबे को सत्यम मिश्रा की जगह प्रयागराज (नगर) में अपर जिलाधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। अरविंद कुमार द्विवेदी अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), फिरोजाबाद को लखनऊ विकास प्राधिकरण का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

सीमा पांडेय का फिरोजाबाद ट्रांसफर
वहीं अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, वाराणसी, सीमा पांडेय को फिरोजाबाद में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर तैनात किया गया है। अभय कुमार पांडेय को इससे पहले के आदेश में कानपुर विकास प्राधिकरण से हटाकर कासगंज ट्रांसफर किया गया था लेकिन अब उन्हें फिर से कानपुर विकास प्राधिकरण में ही तैनात रखने का फैसला लिया गया है।
इससे पहले 14 सितंबर को राज्य सरकार ने 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया था। जिन आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है, उसमें डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा, सुमित राजेश महाजन, राहुल सिंह,योगानन्द पांडे, अभिषेक कुमार, साहब सिंह, डॉक्टर विश्राम, देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा, वैभव मिश्रा, अशोक कुमार कनौजिया, आनंद कुमार शुक्ला, अरुण कुमार, प्रदीप कुमार यादव और नेहा शर्मा शामिल हैं।
वहीं 11 सितंबर 2026 को भी यूपी में अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए थे। इस दौरान 5 IAS और 6 PCS अफसरों का ट्रांसफर किया गया था और 2 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए थे। जालौन के डीएम राजेश कुमार पाण्डेय को बहराइच का डीएम बनाया गया था और वहीं विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग और यूपीडेस्को के प्रबंध निदेशक समीर को जालौन का नया डीएम बनाया गया था।
ये भी पढ़ें: