लखनऊः यूपी में शंकराचार्य विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रयागराज में माघ मेले के दौरान शंकराचार्य अविमुकतेश्वारनंद के शिष्यों के साथ बदसलूकी का मामला तूल पकड़ रहा है। अब इसमें यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बयान आया है। ब्रजेश पाठक ने कहा चोटी खींचना, शिखा खींचना महापाप है। जो भी दोषी हो उसे कड़ी सजा मिले। डिप्टी सीएम पाठक के बयान पर यूपी की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है।
इतना बुरा लगा तो इस्तीफा दें पाठक, बोले शिवपाल
समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता शिवपाल सिंह यादव ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के बयान पर कहा, "वे उसी का पार्टी का हिस्सा हैं, मंत्रिमंडल में भी हैं। अगर उन्हें इतना ही बुरा लगा है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। पाप तो उन्हें भी लगेगा क्योंकि वे उसी मंत्रिमंडल के सदस्य हैं और अपमान तो वहीं से हुआ है।"
कांग्रेस ने भी सरकार को घेरा
वहीं, कांग्रेस नेता अराधना मिश्रा ने कहा है कि आज कांग्रेस की बात सच हो गई। राज्य के डिप्टी सीएम वहीं बात कह रहे है जो कांग्रेस कह रही है। आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता जो MGNREGA के लिए, गरीब, किसान के लिए शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, उनपर कल बर्बर लाठीचार्ज किया गया। जिस बर्बरता के साथ लाठीचार्ज का उपयोग किया गया। वह इस लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है। देश संविधान से चलता है और इस देश का संविधान हमें अधिकार देता है कि हम अपनी बात की अभिव्यक्ति करें।
यहां देखें वीडियो
अखिलेश यादव ने भी सरकार की निंदा की
इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल में ही कहा था कि शंकराचार्य के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना 'शाब्दिक हिंसा' और पाप है। अखिलेश यादव ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "पहन ले कोई जैसे भी 'चोले', पर उसकी वाणी पोल खोले। परम पूज्य शंकराचार्य जी के बारे में घोर अपमानजनक अपशब्द बोलना शाब्दिक हिंसा है और पाप भी। ऐसा कहने वाले के साथ-साथ उन्हें भी पाप लगेगा जिन्होंने चापलूसी में मेजें थपथपाई हैं।"
संपादक की पसंद