1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश में स्कूलों का समय बदला, विशेष सचिव ने सभी जिलों के लिए जारी किया आदेश

उत्तर प्रदेश में स्कूलों का समय बदला, विशेष सचिव ने सभी जिलों के लिए जारी किया आदेश

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Apr 25, 2024 09:58 am IST,  Updated : Apr 25, 2024 09:58 am IST

विशेष सचिव यतींद्र कुमार ने बेसिक शिक्षा निदेशक को पत्र लिखा है। इस पत्र में स्कूल के समय में बदलाव करने की बात कही गई है।

UP Schools- India TV Hindi
यूपी में स्कूलों का समय बदल गया है Image Source : INDIA TV (FILE PHOTO)

भीषण गर्मी के चलते उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब पहली से आठवीं तक के सभी सरकारी स्कूल सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होंगे। विशेष सचिव यतींद्र कुमार ने बेसिक शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर स्कूल के समय में बदलाव करने की बात कही है। इससे पहले राज्य में स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक था।

स्कूलों का नया समय 25 अप्रैल से लागू हो चुका है। लखनऊ में प्राइवेट स्कूल भी सुबह 7.30 से दोपहर एक बजे तक खुलेंगे। 

क्यों बदला समय?

तेज गर्मी के चलते अधिकतर बच्चों के माता-पिता स्कूल के समय में बदलाव चाहते थे। इसके लिए लगातार मांग हो रही थी। इसी वजह से स्कूलों का समय बदला गया है। हालांकि, इससे दिन में केवल 5 घंटे ही पढ़ाई होगी और समय पर कोर्स पूरा करने के लिए स्कूलों और बच्चों को काफी मेहनत करनी होगी। उत्तर प्रदेश से पहले भी कई राज्य स्कूलों के समय में बदलाव कर चुके हैं। झारखंड में सुबह की प्रार्थना और मैदान में खेलने की कक्षाएं बंद कर दी गई हैं। अलग-अलग उम्र के बच्चों के लिए टाइमिंग भी अलग हैं। बिहार में भी हीटवेव के कारण स्कूलों का समय बदला है।

मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, आंतरिक कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, कोंकण और गोवा के अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है। आईएमडी ने 27 से 29 अप्रैल तक महाराष्ट्र के ठाणे और रायगढ़ जिलों के साथ-साथ मुंबई के कुछ हिस्सों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में अनंतपुर देश का सबसे गर्म स्थान रहा जहां पर अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि भुवनेश्वर में पारा 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। जमशेदपुर में 42.6 डिग्री, प्रयागराज में 42.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें-

Explainer: अखिलेश ने 48 घंटे के अंदर क्यों काट दिया तेज प्रताप का टिकट? चाची की हार का खामियाजा भुगत रहा भतीजा!

चुनाव ड्यूटी के लिए कानपुर से नोएडा आए 115 पुलिसकर्मी 'गायब', अब रोज होगी गिनती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।