1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हापुड़ः होटल परिसर में बेकाबू कार ने कई लोगों को रौंदा, सीसीटीवी देख आप भी हो जाएंगे हैरान

हापुड़ः होटल परिसर में बेकाबू कार ने कई लोगों को रौंदा, सीसीटीवी देख आप भी हो जाएंगे हैरान

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jul 01, 2025 04:57 pm IST,  Updated : Jul 01, 2025 05:00 pm IST

हापुड़ में एक बेकाबू कार ने कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया।

बेकाबू कार ने कई लोगों को रौंदा- India TV Hindi
बेकाबू कार ने कई लोगों को रौंदा Image Source : INDIA TV

हापुड़ः हापुड़ के नेशनल हाईवे 9 पर स्थित एक होटल के परिसर में अचानक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर करीब आधा दर्जन लोगों को रौंद दिया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें बेकाबू गाड़ी लोगों पर अनियंत्रित होकर होटल परिसर में घुसते हुए नजर आ रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

हादसे में एक की मौत, कई घायल

घटना हापुड़ के नेशनल हाईवे 9 पर बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित राजा की हवेली होटल की है। 30 जून की रात करीब सवा 10 बजे होटल परिसर में अजित पाल अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान कुछ अन्य लोग भी होटल परिसर में घूम रहे थे। तभी अचानक एक तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर होटल में लोगो को रौंदते हुए तेज रफ्तार से आ घुसी। इस हादसे में करीब आधा दर्शन लोग घायल हुए, जिनमें से बर्थडे पार्टी में शामिल होने आए अजीत पाल की मौत हो गई। घटना के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। 

कार को पुलिस ने लिया कब्जा में, ड्राइवर फरार

हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बाद गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतक युवक के परिजन भी बाबूगढ़ थाने में पहुंचे जहां उन्होंने शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है। डीएसपी जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि हादसा किन कारणों से हुआ है। पुलिस द्वारा इसकी जांच की जा रही है कि गाड़ी में कोई तकनीकी खराबी आने से यह हादसा हुआ या फिर इसमें चालक की लापरवाही है।


रिपोर्ट- निशांक शर्मा, हापुड़ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।