1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के सीतापुर में शादी टूटने के बाद पत्थरबाजी, जान बचाकर भागे लड़की वाले; कई गाड़ियों के शीशे टूटे

यूपी के सीतापुर में शादी टूटने के बाद पत्थरबाजी, जान बचाकर भागे लड़की वाले; कई गाड़ियों के शीशे टूटे

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Oct 24, 2025 09:31 am IST,  Updated : Oct 24, 2025 09:35 am IST

सीतापुर में शादी टूटने के बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गए और पथराव किया। इससे रोड पर आने-जाने वाले लोगों में दहशत पैदा हो गई।

सीतापुर में मारपीट करते लोग- India TV Hindi
सीतापुर में मारपीट करते लोग Image Source : REPORTER

सीतापुरः यूपी के सीतापुर में शादी से मना करने पर दोनों पक्षों के द्वारा समझौते को लेकर पंचायत बुलाया लेकिन पंचायत से पहले दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट के बीच लड़की वाले अपनी जान बचाकर भागे। इस पर लड़के पक्ष के लोगों ने उन पर पथराव कर दिया। पथराव में लड़की पक्ष के गाड़ियों के शीशे टूट गए। वहीं पथराव से राहगीरों में अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया।

एसपी बंगले के पास पथराव की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर कोतवाली पहुंची। देर शाम दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता हो गया। इसमें लड़के पक्ष ने गाड़ियों में हुए नुकसान की।  इसके बाद दोनों पक्ष वापस चले गए। यह पूरा मामला शहर कोतवाली इलाके का है। 

30 नवंबर को होनी थी शादी

जानकारी के मुताबिक, लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र के रहने वाले रामपाल पांडे ने अपनी पुत्री की शादी राजधानी लखनऊ के मटियारी निवासी प्रदीप मिश्रा के बेटे नितेश मिश्रा से तय की थी। शादी के कार्यक्रम को लेकर दोनों पक्षों के द्वारा 23 मई 2025 को इंगेजमेंट की गई। शादी 30 नवंबर 2025 को होनी थी। इसी बीच लड़के वालों ने किन्हीं कारणों के चलते शादी से इनकार कर दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत को लेकर जनपद सीतापुर स्थित महावीर पार्क एक पंचायत बुलाई थी। गुरुवार दोपहर जब दोनों पक्ष पार्क में आमने सामने हुए तो पंचायत से पहले ही विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि हाथापाई शुरू हो गई। जिसपर लड़की पक्ष के लोगों को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा।

लड़के पक्ष पर पथराव का आरोप

वहीं लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष के लोगों पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में लड़की पक्ष की कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। वही लड़के पक्ष द्वारा किए गए पथराव को लेकर सड़क पर अफरा तफरी मच गई। कई लोग पथराव के बीच अपनी जान बचाकर भागे। वही एसपी बंगले के पास पथराव की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और हंगामा कर रहे लड़के पक्ष के लोगों को कोतवाली ले गई। वहीं पुलिस ने लड़की पक्ष के लोगों को भी बुलवाया। जहां बताचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह समझौता हो गया। इसमें लड़के पक्ष द्वारा गाड़ियों में हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए लड़की पक्ष को 50 हजार रुपए दिए जाने को कहा। 

रिपोर्ट- मोहित मिश्र, सीतापुर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।