1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर में आवारा कुत्तों ने छात्रा पर किया हमला, गाल और नाक को बुरी तरह नोचा; चेहरे पर लगे 17 टांके

कानपुर में आवारा कुत्तों ने छात्रा पर किया हमला, गाल और नाक को बुरी तरह नोचा; चेहरे पर लगे 17 टांके

 Published : Aug 23, 2025 01:21 pm IST,  Updated : Aug 23, 2025 01:33 pm IST

कानपुर में कॉलेज से घर लौट रही एक 21 वर्षीय लड़की पर आवारा कुत्तों ने बेरहमी से हमला कर दिया। हमले में उसके चेहरे पर गहरी चोटें आईं, जिससे डॉक्टरों को उसके गाल पर 17 टांके लगाने पड़े।

कानपुर में आवारा कुत्तों ने छात्रा पर किया हमला- India TV Hindi
कानपुर में आवारा कुत्तों ने छात्रा पर किया हमला Image Source : REPORTER INPUT

कानपुर में आवारा कुत्तों का एक दिल दहला देने वाला हमला सामने आया है। श्याम नगर में बीबीए छात्रा पर आवारा कुत्तों ने इस कदर हमला किया कि उसका गाल दो हिस्सों में बंट गया और नाक में भी काट लिया। गाल और नाक पर 17 टांके लगे हैं। छात्रा की चीख सुन मोहल्ले के लोगों ने कुत्ते को डंडा लेकर खदेड़ा तब उसकी जान बच सकी। फिलहाल गंभीर हालत में छात्रा एक एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना 20 अगस्त को श्याम नगर में हुई, जहां आवारा कुत्तों और बंदरों के बीच कथित तौर पर लड़ाई हो रही थी। इसी अफरा-तफरी के बीच, आवारा कुत्ते अचानक छात्रा पर टूट पड़े। 

कॉलेज से घर लौट रही थी छात्रा

श्याम नगर के मकान नंबर ई-59 केडीए कॉलोनी देहली सुजानपुर रामपुरम फेस-1 में रहने वाले आशुतोष ने बताया कि उनके दिवंगत भाई वीरेंद्र स्वरूप साहू का परिवार उनके साथ रहता है। उनकी 21 साल की भतीजी वैष्णवी साहू एलन हाउस रूमा में बीबीए फाइनल ईयर की स्टूडेंट है। 20 अगस्त को वह कॉलेज से घर लौट रही थी। मोहल्ले के मुधवन पार्क के पास आवारा कुत्ते का झुंड और बंदरों में झगड़ा हो रहा था। इस दौरान तीन कुत्तों ने उसके ऊपर हमला बोल दिया और उसे नोचने लगे। कुत्तों के उसका मुंह और नाक के साथ शरीर पर कई जगह काट लिया। 

छात्रा के चहरे को बुरी तरह से नोचा

कुत्तों ने इस कदर काटा कि दाहिनी तरफ का पूरा गाल दो हिस्सों में बंट गया। कुत्तों ने नाक में नोच लिया। चेहरे के साथ ही शरीर में कई जगह काटा। इस कदर हमला किया कि उसकी जान पर बन आई। वह भागी, लेकिन कुत्तों ने उसे दबोचकर गिरा लिया। चीख-पुकार सुन मोहल्ले के लोग डंडा लेकर दौड़े तब जाकर उसे किसी तरह छुड़ाया, लेकिन तब तक वह पूरी तरह खून से लथपथ हो चुकी थी। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे कांशीराम अस्पताल में एडमिट कराया। जहां पर उसके चेहरे पर करीब 17 टांके लगे हैं। इस घटना से आवारा कुत्तों को लेकर इलाके के लोगों में खौफ है। लोगों ने घर से निकलना तक बंद कर दिया है।

रिपोर्ट- ज्ञानेंद्र शुक्ला, कानपुर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।