1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मौलाना तौकीर रजा को बड़ा झटका, कोर्ट ने इतने दिन बढ़ा दी हिरासत

मौलाना तौकीर रजा को बड़ा झटका, कोर्ट ने इतने दिन बढ़ा दी हिरासत

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Nov 11, 2025 05:06 pm IST,  Updated : Nov 11, 2025 05:06 pm IST

बरेली में हिंसा भड़काने के आरोपी मौलाना तौकीर रजा को एक और झटका लगा है। कोर्ट ने मौलाना तौकीर रजा की न्यायिक हिरासत को बढ़ा दिया है। फिलहाल उन्हें अभी जेल के बाहर की धूप नसीब नहीं होगी।

Tauqeer Raza judicial custody- India TV Hindi
मौलाना तौकीर रजा की न्यायिक हिरासत को बढ़ाया गया। Image Source : PTI

बरेली: यूपी के बरेली में हिंसा भड़काने के आरोपी मौलाना तौकीर रजा को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के संस्थापक मौलाना तौकीर रजा की हिरासत को 14 दिन के लिए बढ़ा दिया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तौकीर रजा की पेशी हुई थी, जहां उनको राहत नहीं मिली। इस मतलब है कि मौलाना तौकीर रजा को अभी कुछ और दिन जेल की कैद में ही काटने होंगे।

कब तक हिरासत में रहेंगे मौलाना तौकीर रजा?

बता दें कि इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल प्रमुख मौलाना तौकीर रजा 25 नवंबर तक के लिए जेल में रहेंगे। कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी है। ये भी जान लें कि मौलाना तौकीर रजा के अलावा अन्य 46 अपराधियों की हिरासत भी बढ़ी है। गौतलब है कि मौलाना तौकीर रजा 12 मामलों में आरोपी हैं।  ज्यादातर मुकदमों में मौलाना तौकीर रजा की जमानत खारिज हो चुकी है। मौलाना तौकीर रजा इस वक्त फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में बंद हैं।

'आई लव मोहम्मद'' विवाद में कैसे आया मौलाना का नाम?

जान लें कि आई लव मोहम्मद मामले को लेकर विवाद के दौरान इसी साल 26 सितंबर को बरेली में पुलिस पर पथराव और गोलीबारी हुई थी। इसके अलावा, तेजाब से हमले का आरोप भी लगा था। पुलिस की इजाजत नहीं मिलने के बावजूद मौलाना तौकीर रजा ने मुस्लिम समाज के लोगों से इस्लामिया मैदान में जमा होने की अपील की थी। इसके बाद, जब पुलिस ने हस्तक्षेप किया तो भीड़ ने उनपर पथराव शुरू कर दिया था।

मौलाना तौकीर पर कितने मुकदमे हैं दर्ज?

मौलाना तौकीर रजा 27 सितंबर, 2025 से फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में बंद हैं। बरेली हिंसा के सिलसिले में शहर भर के अलग-अलग थानों में दर्ज 10 में से 7 मुकदमों में पहले उन्हें आरोपी बनाया गया था। फिर जांच के दौरान बाकी 3 मुकदमों में भी उनका नाम जोड़ा गया।

ये भी पढ़ें-

पाकिस्तान में इस्लामाबाद हाईकोर्ट के पास हुआ जोरदार धमाका; 12 लोगों की मौत

दिल्ली ब्लास्ट पर भूटान में बोले प्रधानमंत्री मोदी, कहा- 'किसी भी साजिशकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा...'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।