1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हाय रे किस्मत! शादी से पहले उठी अर्थी, कार्ड देने निकला था युवक, बाइक समेत पुल से नीचे गिरा, हुई मौत

हाय रे किस्मत! शादी से पहले उठी अर्थी, कार्ड देने निकला था युवक, बाइक समेत पुल से नीचे गिरा, हुई मौत

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 25, 2025 04:10 pm IST,  Updated : May 25, 2025 04:10 pm IST

अपनी ही शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। 7 जून को युवक की शादी होने वाली थी घटना से पूरे घर में मातम छा गया है।

मृतक अनील कुमार- India TV Hindi
मृतक अनील कुमार Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में अपनी ही शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की एक हादसे में मौत हो गई। युवक कड़ा धाम थाना क्षेत्र के ताज मल्लाहन ग्राम सभा के मजरा भागू के पुरवा का रहने वाला था। मृतक युवक का नाम अनिल कुमार बताया जा रहा है। 23 वर्षीय युवक शनिवार देर शाम अपनी शादी का कार्ड बांटने अपनी बुआ के घर जा रहा था। इसी दौरान लगभग 8:30 बजे जैसे ही उसकी बाइक मंझनपुर थाना क्षेत्र के टिकरी टेवा गांव के पास पहुंची तो मार्ग पर सड़क व पुल निर्माण का कार्य चल रहा था, और वह जनरेटर की लाइट को कार की लाइट समझ तेज रफ्तार में आगे बढ़ गया। जिसके बाद युवक सीधे निर्माणाधीन पुल के नीचे जा गिरा। 

मौत से शादी वाले घरों में छाया मातम

पुल से नीचे गिरने के बाद युवक एक सरिया के ऊपर जा गिरा। जिससे वह सरिया उसके सिर और सीने में घुस गया। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अनिल को जब तक इलाज मिल पाता तब तक मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अनिल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

युवक की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम
Image Source : INDIA TVयुवक की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम

7 जून को जानी थी बारात

जानकारी के मुताबिक, अनील मुंबई में रहकर काम करता था। इसी बीच उसके पिता ने उसकी शादी सैनी थाना के परास गांव में तय कर दी। 5 दिन पहले ही अनील मुंबई से अपने घर आया था और बीते शनिवार शाम को वह अपनी शादी का कार्ड बांटने अपनी बुआ के यहां जा रहा था। तभी सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना से शादी वाले दोनों घरों में मातम छा गया। सुनील के माता-पिता और भाई-बहन का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक सुनील तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। रविवार को परिवार ने नम आंखों के साथ अनील का अंतिम संस्कार किया।

(कौशांबी से आयमान अहमद की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

गाजियाबाद: ACP अंकुर विहार के ऑफिस की छत गिरने से पुलिस अधिकारी की मौत, तेज बारिश की वजह से हादसा

लखनऊ: CBI ऑफिस में घुसकर ASI पर जानलेवा हमले का CCTV आया सामने, धनुष-बाण से मारता दिखा आरोपी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।