1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराजः मुस्लिम लड़की को हिंदू लड़के से हुआ प्यार, अफेयर में पिता बनने लगा रोड़ा तो प्रेमी ने उतारा मौत के घाट

प्रयागराजः मुस्लिम लड़की को हिंदू लड़के से हुआ प्यार, अफेयर में पिता बनने लगा रोड़ा तो प्रेमी ने उतारा मौत के घाट

 Reported By: Imran Laeek, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jul 31, 2025 05:23 pm IST,  Updated : Jul 31, 2025 05:32 pm IST

प्रयागराज पुलिस ने एक शख्स की हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक युवक भी शामिल है जो कि मृतक की बेटी का प्रेमी है।

सीसीटीवी में आरोपी कैद- India TV Hindi
सीसीटीवी में आरोपी कैद Image Source : REPORTER INPUT

प्रयागराजः मुस्लिम लड़की और हिन्दू लड़का आपस में प्यार कर बैठे लेकिन लड़की के पिता क़ो ये बर्दास्त नही हुआ लिहाज़ा उसने घर में लड़की पर पाबंदिया लगा दी। इस बीच लड़की के पिता अब्दुल कलाम की हत्या हो गई। हत्याकांड का खुलासा करते हुए हंडिया पुलिस ने दो लड़को क़ो गिरफ्तार किया हैं। इसमें लड़की का प्रेमी अभिषेक भी शामिल हैं। अभिषेक ने ही लड़की के पिता क़ी अपने दोस्तों के साथ पिटाई क़ी थी जिससे उनकी मौत हो गई थी।

पूछताछ में युवती के प्रेमी ने किया बड़ा खुलासा

इस केस में पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों क़ी तलाश मे जुट गई थी। पुलिस को सीसीटीवी का वो वीडियो भी मिला जिसमें आरोपी बाइक से उसी रास्ते पर दिख रहे थे जहां अब्दुल कलाम थे। पुलिस ने अभिषेक के दोस्त क़ो गिरफ्तार किया तो हत्या क़ी सारी पोल खुल गई। आरोपी अभिषेक ने पूछताछ में बताया कि अब्दुल कलाम उसके रास्ते में रोड़ा बन रहा था। इसी क़ो लेकर उसकी पिटाई क़ी थी जिससे उसकी मौत हो गई। 

वारदात को अंजाम देकर आरोपी हुए थे फरार

जानकारी के मुताबिक, 27 जुलाई क़ो प्रयागराज के हंडिया के कंगापुर पुलिया पर ज़ब अब्दुल कलाम गुजर रहे थे। तभी अब्दुल कलाम क़ी बेटी का प्रेमी अभिषेक सिंह और उसका दोस्त आदित्य सिंह और एक अन्य लड़के ने क्रिकेट के बैट से हमला कर दिया था और हमला करके तीनो फरार हो गए थे। पुलिस ने अब्दुल कलाम क़ो अस्पताल मे भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल

डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया क़ी पिटाई करने वाले दो लड़के गिरफ्तार कर लिया गया हैं जबकि एक नाबालिक लड़के क़ो हिरासत मे लेकर पूछताछ क़ी जा रही है। डीसीपी ने बताया क़ि अब्दुल कलाम क़ी बेटी के साथ अभिषेक का प्रेम सबंध था। पिता ने रोक टोक क़ी थी। इस वजह से अभिषेक ने अपने दोस्तों के साथ उसकी पिटाई क़ी थी, पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल क्रिकेट बैट भी बरामद कर लिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।