उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया। घर के अंदर तीन लोगों की गला रेतकर हत्या हो गई। बन्द कमरे में मां-बेटे का शव मिला और देवर गंभीर घायल था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। बंद कमरे में मौके पर पहुंची पुलिस को ब्लेड और सल्फास के पैकेट मिला। पूरे घर में खून फैला था। बहन ने घर में रसोई गैस सिलेंडर खत्म होने की बात बताई जिससे तीनों के बीच विवाद होने की अटकलें लगाई जा रही है।
इस तरह से मामला का पता चला
बताया जा रहा है कि सुनील श्रीवास्तव अपनी भाभी और भतीजा अमर के साथ घर में थे। घर में गैस सिलेंडर खत्म हो जाने पर सुशील श्रीवास्तव बेटी के घर गैस सिलेंडर लेने के लिए चला गया। बेटी घर से मां और भाई को फोन किया, लेकिन किसी का फोन नहीं उठा और उसकी मां का फोन स्विच ऑफ होने पर पिता पुत्री घर पहुंचे जहां घर का मेन गेट बंद था। घर का गेट खुलवाने के लिए खटखटाते रहे लेकिन गेट नहीं खुला।
बंद कमरे में तीन लोगों के शव खून से लथपथ मिले
पड़ोसी के घर से घर के अंदर कूदकर गए जहां बंद कमरे में तीन लोगों के शव खून से लथपथ मिले। घटना की सूचना पुलिस को देकर दरवाजा तोड़ तीनों को बाहर निकला। जहां सुनील के जिंदा होने की आशंका होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टर ने सुनील के मौत की पुष्टि कर दी। बेटी की मानें तो घर में गैस सिलेंडर खत्म हो गया था। सिलेंडर लेने के लिए पिता उसके घर आए थे। तीनों की मौत कैसे हुई उन्हें नहीं पता है।
इस घटना के बाद से पुलिस फॉरेंसिक टीम मामले की जांच पड़ताल में जुटी रही। पुलिस भी सकते में है कि तीनों के गले कटे हैं। दो लोगों के हाथ में भी काटने के निशान हैं। बन्द कमरे के अंदर ब्लेड का बॉक्स और सल्फास की पुडीया बरामद हुई है। वही एडिशनल एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टता घरेलू डिस्प्यूट लगता है। एक दूसरे के ऊपर वारकर तीनों एक दूसरे को मार डाला। एडिशनल एसपी ने बताया कि फोरेंसिक टीम के द्वारा जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद हत्या का खुलासा किया जाएगा।
रिपोर्ट- उमेश चन्द्रा, फतेहपुर
संपादक की पसंद