1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बरेली में दर्दनाक हादसा, बस, ट्रक और वैन में हुई टक्कर, 2 दर्जन से ज्यादा लोग घायल

बरेली में दर्दनाक हादसा, बस, ट्रक और वैन में हुई टक्कर, 2 दर्जन से ज्यादा लोग घायल

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Dec 26, 2023 02:02 pm IST,  Updated : Dec 26, 2023 02:02 pm IST

बरेली-पीलीभीत हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक रोडवेज बस, एक ट्रक और एक वैन के बीच टक्कर हो गई, जिसमें 28 लोग घायल हो गए।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोहरे की वजह से मंगलवार सुबह बरेली-पीलीभीत हाईवे पर गांव सिथरा के पास एक रोडवेज बस, एक ट्रक और एक वैन के बीच टक्कर हो गई, जिसमें 28 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि रोडवेज बस सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई और इसी दौरान बरेली की तरफ से आई इको गाड़ी भी बस से जा टकराई।

ट्रक सड़क से नीचे गड्ढे में उतर गया

पुलिस के मुताबिक, थाना हाफिजगंज क्षेत्र में सुबह करीब 7:00 बजे बरेली जा रही पीलीभीत डिपो की एक बस की एक ट्रक से टक्कर हो गई। ट्रक सड़क से नीचे गड्ढे में उतर गया और उसके पीछे आ रही सवारियों से भरी इको गाड़ी बस से भिड़ गई। बरेली के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। 

रोडवेज बस में 20 यात्री सवार थे 

मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से घायलों को शहर में इलाज के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि हादसे में रोडवेज बस में सवार 20 यात्री और इको गाड़ी में बैठे आठ लोग घायल हुए। पुलिस के मुताबिक, इको सवार चार लोगों की हालत गंभीर है। ये सभी लोग बरेली से पीलीभीत जा रहे थे। उधर, हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने खुलवाया। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।