1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ में दर्दनाक हादसा, कोल्ड स्टोरेज का बॉयलर फटा, 5 की मौत और कई लोग गंभीर रूप से घायल

मेरठ में दर्दनाक हादसा, कोल्ड स्टोरेज का बॉयलर फटा, 5 की मौत और कई लोग गंभीर रूप से घायल

 Reported By: Hima Agarwal, Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Feb 24, 2023 05:14 pm IST,  Updated : Feb 24, 2023 05:58 pm IST

यह कोल्ड स्टोर बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह का है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे कोल्ड स्टोर में बॉयलर फट गया। जिससे निमोनिया गैस का रिसाव पूरे कोल्ड स्टोर में हो गया। गैस रिसाव में 50 मजदूर बेहोश होने बताए गए हैं।

Cold storage boiler explodes in Meerut- India TV Hindi
मेरठ में कोल्ड स्टोरेज का बॉयलर फटा Image Source : TWITTER

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक कोल्ड स्टोरेज का बॉयलर फट जाने की वजह से छत गिर गई। जिसके मलबे के नीचे दबकर 5 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही 50 से ज्यादा इसके नीचे दबे हुए हैं। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि हादसे के बाद निमोनिया गैस का रिसाव भी हुआ है, जिसकी चपेट में आकर वहां मौजूद कई मजदूर बेहोश हो गए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस और स्थानीय लोग बचाव अभियान चला रहे हैं।

बसपा के पूर्व विधायक का है कोल्ड स्टोर  

बताया जा रहा है कि यह कोल्ड स्टोर बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह का है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे कोल्ड स्टोर में बॉयलर फट गया। जिससे निमोनिया गैस का रिसाव पूरे कोल्ड स्टोर में हो गया। गैस रिसाव में 50 मजदूर बेहोश होने बताए गए हैं। इसकी जानकारी लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। वहीं बेहोश हुए मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा हैं। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए बनाया ग्रीन कॉरिडोर

इस हादसे के बाद मौके पर कई थानों का फोर्स पहुंच चुकी है। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य जारी है। कई एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम भी मौके पर बुलाई गई है। अस्पताल तक लोगों को पहुंचाने के लिए पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा है। मेडिकल और आसपास के निजी अस्पतालों की इमरजेंसी भी हाई अलर्ट पर रखी गई हैं। हादसे की गंभीरता को देखकर अनुमान जताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।  

  

  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।