1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: हापुड़ में उधार की चायपत्ती को लेकर खून खराबा, 'भाईजान' के दो गुटों में जमकर हुई पत्थरबाजी

VIDEO: हापुड़ में उधार की चायपत्ती को लेकर खून खराबा, 'भाईजान' के दो गुटों में जमकर हुई पत्थरबाजी

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Sep 01, 2025 09:02 pm IST,  Updated : Sep 01, 2025 09:02 pm IST

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में धर्म विशेष के दो गुट आपस में भिड़ गए, जमकर पत्थरबाजी हुई। मामले के पीछे की वजह सुनकर आपको भी हैरानी होगी। घटना के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। देखें वीडियो...

हापुड़ में चायपत्ती के लिए भिड़े दो गुट- India TV Hindi
हापुड़ में चायपत्ती के लिए भिड़े दो गुट Image Source : REPORTER

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में उधार में चाय की पत्ती खरीदने को लेकर भाईजान के दो गुट आपस में भिड़ गए। सामान खरीदने को लेकर दोनों गुटों में ऐसा संग्राम छिड़ा, जिसमें दोनों तरफ से जमकर पत्थर बाजी हुई। बवाल इतना मचा कि लोग खून खराबा को तैयार हो गए, इस घटना में कई लोग घायल हो हैं। इस मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। हापुड़ के बहादुरगढ़ कस्बे में दो पक्षों में खूनी जंग छिड़ गई। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस मामले में पुलिस ने  स्वतः संज्ञान लिया है।

इस वजह से शुरू हुआ बवाल

मामला ऐसा है कि, एक शख्स ने गांव में चाय की एक दुकान पर उधार में चाय पत्ती मांग ली। जिस पर दुकानदार ने बिना पैसे उधार में सामान देने से मना कर दिया। क्योंकि सामान खरीदने पहुंचे व्यक्ति के  ₹300 पहले किसी अन्य सामान के बाकी चले आ रहे थे। पहले के बकाया पैसे मांगने पर दुकान पर पहुंचा युवक भड़क गया और दोनों में जमकर नोक झोंक हुई। इसके बाद कुछ लोगों ने दुकान पर पहुंचकर लाठी डंडों से उन पर हमला कर दिया गया। अपने बचाव में दूसरे पक्ष ने भी पथराव किया।

देखें वीडियो

दुकान के ऊपर बनी छत पर चढ़कर महिलाएं और पुरुष पत्थरबाजी करते हुए नजर आए। एक युवक छत पर बनी एक दीवार को तोड़कर उसमें से ईंटें निकालकर लोगों पर फेंकता हुआ नजर आया। इस घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इसके बाद इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। किसी भी पक्ष ने पुलिस में इस घटना को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है, जिसके चलते पुलिस ने वायरल वीडियो का स्वयं संज्ञान लेते हुए इस मामले में कार्रवाई की है।

(रिपोर्ट - निशांक शर्मा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।