लखनऊ: लखनऊ में महिला से बदसलूकी करने वाले दो मनचलों को गिरफ्तार ने गिरफ्तार किया है। रोड पर हुए जलभराव में अभद्रता करने वाले लोग युवको के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया। आरोपियों पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। यह घटना गोमती नगर थाने की बताई जा रही है।
Related Stories
जलभराव में महिला को परेशान कर रहे थे मनचले
दरअसल, लखनऊ में बुधवार को हो रही बारिश की वजह से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति हो गई थी। ताज होटल के पास भी सड़कों पर जलभराव हो गया था। सड़क पर हुए जलभराव में कुछ लोग मौज-मस्ती कर रहे थे। इन लोगों ने बाइक से वहां गुजर रहे एक युवक और एक महिला के साथ बदतमीजी की। शरारती तत्वों ने बाइक सवार युवक और महिला पर पानी की बौछार की और बाइक को पीछे से पकड़कर खींचने लगे।
पानी में गिर गई थी महिला
पानी की बौछार और बाइक को खींचने के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे युवक और महिला बाइक से गिर गए। इस दौरान महिला को टच करने की कोशिश की गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटा दिया। इस घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग पुलिस से मनचलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।