1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भतीजी से बलात्कार के आरोप में चाचा गिरफ्तार, मां की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

भतीजी से बलात्कार के आरोप में चाचा गिरफ्तार, मां की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

 Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Mar 25, 2025 06:32 am IST,  Updated : Mar 25, 2025 06:32 am IST

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक दर्दनाक घटना देखने को मिली है। यहां बांसडीह क्षेत्र में 12 साल की लड़की के साथ उसके ही चाचा ने बलात्कार किया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Uncle arrested for raping niece police filed case on mothers complaint- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

बलिया जिले के बांसडीह क्षेत्र में 12 वर्षीय लड़की से बलात्कार के आरोप में उसके रिश्ते के चाचा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में लड़की पिछली 21 मार्च को घर पर अकेली थी। तभी उसके रिश्ते के चाचा ने उससे बलात्कार किया। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि इस मामले में लड़की की मां की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध बलात्कार और मारपीट के आरोप में मामला दर्ज करके उसे सोमवार गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि इसी तरह का एक मामला यूपी के बुलंदशहर में बीते दिनों देखने को मिला था। 

बुलंदशहर में भी घटी थी ऐसी घटना

दरअसल इससे बुलंदशहर में एक 85 साल के एक बुजुर्ग ने 5 साल की मासूम बंची संग रेप किया था। पीड़ित बच्ची दलित समुदाय से है। बुजुर्ग ने इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब बच्ची छत पर खेल रही थी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस परिवारवालों ने बुजुर्ग के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट चुकी है। 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल बुलंदशहर के नौसेना थाना क्षेत्र इलाके में शनिवार की देर शाम घर के बाहर खेल रही 5 साल की बच्ची को 85 वर्षीय बुजुर्ग बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। बुजुर्ग में बच्ची को टॉफी खिलाने के बहाने रेप की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी जैसे ही लड़की के परिजनों को हुई तो उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए इस घटना के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। बच्ची के पिता ने बताया कि वह छत पर खेल रही थी। इसी दौरान बुजुर्ग ने इस घटना को अंजाम दिया। 

(इनपुट-भाषा के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।