1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में पुलिस सुरक्षित नहीं! चोरों ने रिटायर्ड दारोगा और अन्य पुलिसकर्मी के घर से उड़ाए करीब 15 लाख रुपए, CCTV मौजूद

यूपी में पुलिस सुरक्षित नहीं! चोरों ने रिटायर्ड दारोगा और अन्य पुलिसकर्मी के घर से उड़ाए करीब 15 लाख रुपए, CCTV मौजूद

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Aug 20, 2024 04:11 pm IST,  Updated : Aug 20, 2024 04:45 pm IST

यूपी के मैनपुरी में चोरों ने पुलिसकर्मियों के घर पर हाथ साफ किया है और करीब 15 लाख रुपए की चोरी को अंजाम दिया है। पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी के आधार पर चोरों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

Mainpuri- India TV Hindi
मैनपुरी में चोरों ने पुलिसकर्मियों के घर पर हाथ साफ किया Image Source : INDIA TV

मैनपुरी: यूपी में चोरों ने पुलिसकर्मियों के घरों पर हाथ साफ किया है। मैनपुरी में 2 मकानों में हुई चोरी चर्चा का विषय बनी हुई है। चोरों ने दोनों मकानों से करीब 15 लाख रुपए की चोरी को अंजाम दिया है। चोरों ने जेवर-नकदी सब साफ कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

मामला करहल थाना क्षेत्र के बालाजी पुरम का है। चोर दीवार से बल्ली लगाकर घर में घुसे थे। मौके पर पुलिस और डॉग स्क्वायड टीम पहुंची है। चोरों की फोटो सीसीटीवी में कैद हो गई है और सीसीटीवी के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, मैनपुरी में रक्षाबंधन के दिन दरवाजे पर ताला लगाकर बाहर जाना गृह स्वामी को भारी पड़ा है। चोरों ने पुलिसकर्मी एवं रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के घर को निशाना बनाया और लाखों रुपए  की नगदी एवं सोने चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।

रिटायर्ड पुलिस सब इंस्पेक्टर रमेश यादव अपने घर पर ताला लगाकर रक्षाबंधन मनाने के लिए बाहर गए थे। रक्षाबंधन की रात अज्ञात चोरों ने दीवार के सहारे लकड़ी का पोल रखकर घर में प्रवेश किया और घर में रखी अलमारी और बक्से आदि का ताला तोड़कर लाखों के सोने चांदी के जेवरात व नगदी चोरी कर ले गए।

चोरों ने पड़ोसी पुलिसकर्मी की छत पर भी जीने की दीवार तोड़ी और उसके घर से भी नकदी और जेवरात ले उड़े। दो घरों से एक साथ लाखों की चोरी से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। (इनपुट: मैनपुरी से सलमान की रिपोर्ट)

CCTV अपलोड किया जा रहा है...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।