1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजीपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, दो की मौत

गाजीपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, दो की मौत

 Published : Jul 29, 2024 08:51 am IST,  Updated : Jul 29, 2024 09:26 am IST

गाजीपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी है जिससे दो कांवड़ियों की मौत हो गई है। इस सड़क हादसे में दो कांवरियों के घायल होने की भी सूचना सामने आई है।

सांकेतिक फोटो। - India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PTI

देशभर में आज सावन के दूसरे सोमवार को लेकर उत्साह है। जगह-जगह पर मंदिरों में कांवड़ियों और शिवभक्तों की लाइने लगी हुई हैं। हालांकि, इस बीच उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से दिल दहला देने वाली घटना सेमने आई है। खानपुर थाना क्षेत्र के बिहारीगंज डगरा-मेहनाजपुर मार्ग पर रविवार की देर शाम सड़क हादसे में 2 कांवड़ियों की मौत हो गई है। 

कैसे हुआ हादसा?

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के बिहारीगंज डगरा-मेहनाजपुर मार्ग पर रविवार की देर रात तेज गति से आ रही बोलेरो गाड़ी के चपेट में आकर दो कांवरियों की मौत हो गई है। इस सड़क हादसे में दो कांवरियों के घायल होने की भी सूचना सामने आई है। 

मुजफ्फरनगर में भी हुआ था हादसा

कुछ दिनों पहले ही उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो गई थी। दरअसल, 3 श्रद्धालु जो कांवड़ लेकर आ रहे थे, थककर सड़क के किनारे लेट गए थे और एक कांवड़ श्रद्धालु वहीं बैठा हुआ था। एक तेज रफ्तार वाली बाइक ने सोए हुए श्रद्धालु को टक्कर मार कर के चली गई। सड़क दुर्घटना में 1 कांवड़ यात्री की मृत्यु हो गई और 1 घायल हो गया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।