1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: पति से नाराज पत्नी ने मचाया तांडव, एक-एक करके कार के सभी शीशे तोड़े, VIDEO वायरल

यूपी: पति से नाराज पत्नी ने मचाया तांडव, एक-एक करके कार के सभी शीशे तोड़े, VIDEO वायरल

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Nov 12, 2025 01:00 pm IST,  Updated : Nov 12, 2025 01:00 pm IST

यूपी के बिजनौर में एक पत्नी ने मैकेनिक के यहां खड़ी अपने पति की कार में जमकर तोड़फोड़ की। पत्नी ने पति की कार के सारे शीशे तोड़ डाले। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

Angry wife- India TV Hindi
नाराज पत्नी ने मचाया तांडव Image Source : VIDEO SCREENGRAB

बिजनौर: यूपी के बिजनौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने ही पति की कार के शीशे तोड़ डाले। इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें पत्नी अपने पति की कार के शीशे तोड़ते हुए दिख रही है। दरअसल ये कार मैकेनिक के यहां खड़ी थी, जहां पहुंची पत्नी ने कार के शीशे तोड़ दिए। 

क्या है पूरा मामला?

मामला नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव रम्मनवाला का है। यहां एक गुस्साई पत्नी ने मैकेनिक के यहां खड़ी पति की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। पति द्वारा खर्च के लिए रुपए न देने पर पत्नी आगबबूला हो गई थी। इस वजह से उसने ये कदम उठाया। इस मामले में मैकेनिक ने थाने में तहरीर देकर ग्राहक की पत्नी पर आरोप लगाया है। मैकेनिक ने महिला द्वारा तोड़फोड़ किए जाने का वीडियो भी बनाया है।

दरअसल पति की कार ठीक होने के लिए एक मैकेनिक के यहां आई थी। लेकिन वहां पहुंची पत्नी ने एक-एक करके कार के शीशे तोड़ने शुरू कर दिए और खूब हंगामा काटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि मैकेनिक के यहां खड़ी कार तोड़ने की क्या जरूरत थी? घर के मामले को घर के अंदर ही सुलझाया जाना चाहिए था। 

इस घटना को लेकर अभी तक पुलिस का बयान सामने नहीं आया है। लेकिन लोगों का कहना है कि सड़क पर इस तरह से हंगामा करने पर पत्नी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। क्योंकि अगर ऐसा नहीं किया गया तो पत्नी इसी तरह की घटना को फिर अंजाम दे सकती है। अगर कोई महिला अपने पति से गुस्सा है तो उसे मामले का निपटारा घर पर करना चाहिए या पुलिस स्टेशन में। इस तरह सड़क पर बवाल काटने से अन्य लोग प्रभावित होते हैं। (इनपुट: रोहित त्रिपाठी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।