1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बहराइच में 6 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

बहराइच में 6 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

 Edited By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jun 27, 2026 11:42 pm IST,  Updated : Jun 27, 2026 11:50 pm IST

उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसमें कोतवाली मूर्तिहा इलाके के माधवपुर गांव में 6 साल की बच्ची को जहरीले सांप ने डस लिया जिसमें अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

The deceased girl- India TV Hindi
मृतक बच्ची Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कोतवाली मूर्तिहा इलाके के माधवपुर गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां पर सोते समय 6 साल की बच्ची को जहरीले सांप ने डस लिया जिसके बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उस बच्ची को बचाया नहीं जा सका। छह साल बच्ची आराध्या जब रात में सो रही थी तो उस समय सांप ने उसे डस लिया जिसके तुंरत बाद उस बच्ची के शोर मचाने पर परिजनों को एहसास हुआ और उसे फिर तुरंत वह अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी हालत काफी गंभीर हो चुकी थी। इस मामले की सूचना पुलिस को मिलने के बाद उन्होंने तुरंत मृतक बच्ची का शव अपने कब्जे में ले लिया।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल

बहराइच में हुई इस दर्दनाक घटना के बाद मूर्तिहा इलाके के माधवपुर गांव में शोक का माहौल है। वहीं छह साल की मृतक बच्ची के साथ हुई इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक बच्ची के पिता दीपक कुमार ने बताया कि उनकी बेटी आराध्या रात में सो रही थी। तभी जहरीले सांप ने उसे काट लिया। बच्ची के शोर मचाने पर हम उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने तक आराध्या की हालत गंभीर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली मूर्तिहा पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक बच्ची के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बहराइच में तेंदुए ने भी मचा रखा है आतंक

हाल ही में बहराइच जनपद के थाना रामगांव क्षेत्र के ग्राम सरपतहा के हमीदपुर में तेंदुए के हमले की खबर सामने आई थी। यहां पर तेंदुए के हमले से 8 लोग घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, तेंदुआ अचानक गांव में घुस आया और सबसे पहले उसने खेत में काम कर रही महिला पर हमला किया। तेंदुए की सूचना मिलते ही पिंजड़े के साथ वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वहीं, तेंदुए के हमले के बाद से हमीदपुर और आसपास के गांवों में दहशत है। तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अकेले खेतों की तरफ ना जाने की अपील की है।

ये भी पढ़ें

लखनऊ: बीच सड़क पर शख्स ने महिला पर चाकू से किया हमला, सामने आया VIDEO; आरोपी फरार

VIDEO: लड़के ने बुजुर्ग पिता को सड़क पर घसीटकर पीटा, पीड़ित ने सुनाई आपबीती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।