1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बंटवारे को लेकर देवर ने भाभी की चाकू से गोदकर की हत्या, आरोपी हुआ मौके से फरार

बंटवारे को लेकर देवर ने भाभी की चाकू से गोदकर की हत्या, आरोपी हुआ मौके से फरार

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Aug 14, 2026 11:20 pm IST,  Updated : Aug 14, 2026 11:20 pm IST

बुलंदशहर में बंटवारे में विवाद को लेकर देवर ने भाभी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी मौके से फरार हो गया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ जांच शुरू कर दी है।

Bulandshahr- India TV Hindi
बुलंदशहर Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक ऐसी चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसने सभी को चौंका दिया है। यहां पर बंटवारे को लेकर देवर ने भाभी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। भाईपुरा गांव में आरोपी किशोरी देवर का अपनी भाभी से बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद उसने 50 साल की अपनी भाभी मीना पर चाकू से कई बार हमला करने के साथ उसकी हत्या कर दी। पुलिस को इस घटना की सूचना मिलने के बाद उन्होंने मौके पर पहुंचने के साथ शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को घटना की सूचना

बुलंदशहर में हुई इस चौंकाने वाली घटना को लेकर जानकारी के अनुसार, कोतवाली देहात क्षेत्र के भाईपुरा गांव में आरोपी किशोरी देवर का अपनी भाभी से बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद 50 साल की भाभी मीना पर देवर ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में मीना की मौके पर ही मौत हो गई और खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची देहात और मंडी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि बंटवारे को लेकर देवर-भाभी के बीच पहले भी कहासुनी हुई थी, जिसके बाद देवर ने चाकू से हमला कर दिया और वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

आरोपी की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की गई

भाभी की चाकू से हत्या करने के बाद आरोपी देवर किशोरी मौके से फरार हो गया तो वहीं इलाके में काफी अफरा-तफरी भरा माहौल भी देखने को मिला। इस घटना को लेकर एसपी सिटी अभिषेक ने बताया कि महिला की हत्या के मामले में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में घर के बंटवारे के विवाद में हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

(रिपोर्ट - वरुण शर्मा)

ये भी पढ़ें

 

सांप ने काटा तो शख्स ने भी उसे दांत से काट लिया, शराब के नशे में जमकर किया हंगामा; VIDEO आया सामने

सरहज से मिलने 1000 किमी दूर से पहुंचा जीजा, संदूक में छिपा मिला, पत्नी के पहुंचने पर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।