1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ के पॉश इलाके में गरीबों को Flat कैसे मिला? चाबी पाकर भावुक हुए लाभार्थी, जानें CM योगी के लिए क्या कहा

लखनऊ के पॉश इलाके में गरीबों को Flat कैसे मिला? चाबी पाकर भावुक हुए लाभार्थी, जानें CM योगी के लिए क्या कहा

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Nov 05, 2025 11:55 pm IST,  Updated : Nov 05, 2025 11:55 pm IST

लखनऊ के जिस इलाके में ये फ्लैट बने हैं वहां कोई गरीब परिवार का व्यक्ति घर खरीदने के बारे में सोच भी नहीं सकता था। एक घर की मार्केट वैल्यू एक करोड़ तक है लेकिन ये फ्लैट गरीब परिवारों को सिर्फ साढ़े 10 लाख रुपये में दिए गए हैं।

लखनऊ के हजरतगंज के पास...- India TV Hindi
लखनऊ के हजरतगंज के पास डालीबाग इलाके में बने इन फ्लैट्स का उद्घाटन आज सीएम योगी ने किया। Image Source : X- @MYOGIADITYANATH

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आज गरीब परिवारों को घर की चाबियां सौंपीं। जो घर गरीबों को मिले हैं, वो माफिया मुख्तार अंसारी के कब्जे से खाली कराई गई जमीन पर बने हैं। ये लखनऊ की सबसे प्राइम लोकेशन पर हैं। एक घर की मार्केट वैल्यू एक करोड़ तक है लेकिन ये फ्लैट गरीब परिवारों को सिर्फ साढ़े 10 लाख रुपये में दिए गए हैं। फिलहाल सिर्फ ढ़ाई लाख रुपये जमा कराने हैं और बाकी का पैसा आसान किश्तों में देना होगा।

घर का जरूरी सामान भी किया गिफ्ट  

हजरतगंज के पास डालीबाग इलाके में बने इन फ्लैट्स का उद्घाटन आज सीएम योगी ने किया। उन्होंने फ्लैट के अंदर जाकर सारी सुविधाओं का मुआयना किया और उन परिवारों से मुलाकात की जिन्हें घर मिले हैं। इसके बाद भव्य कार्यक्रम में योगी ने गरीबों को उनके घर की चाभी सौंपी और साथ में घर का जरूरी सामान भी गिफ्ट किया। जिन लोगों को घर मिले हैं उनमें समाज के पिछड़े, दलित, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों समेत हर वर्ग के लोग शामिल हैं।

इस मौके पर योगी ने कहा कि गरीबों को मिले ये घर हर माफिया के लिए, अपराधियों को प्रोटेक्शन देने वाले नेताओं के लिए संदेश है कि जो जमीनों पर कब्जा करेगा उसका ऐसा ही हाल होगा क्योंकि उनकी सरकार माफिया को उसी भाषा में सबक सिखा रही है, जो भाषा माफिया समझते हैं।

सीएम योगी ने लाभार्थियों को गिफ्ट भी दिए।
Image Source : PTIसीएम योगी ने लाभार्थियों को गिफ्ट भी दिए।
  

खुशी से रोने लगे लाभार्थी

बता दें कि लखनऊ के जिस इलाके में ये फ्लैट बने हैं उससे 2 किलोमीटर के दायरे में मुख्यमंत्री आवास है, गवर्नर हाउस है। मंत्री विधायक रहते हैं, डीजीपी ऑफिस है। इस इलाके में कोई गरीब परिवार का व्यक्ति घर खरीदने के बारे में सोच भी नहीं सकता। इसीलिए आज जब सीएम योगी ने गरीबों को घर की चाबी दी तो सोनू कनौजिया जैसे कई लोगों की आंखों में आंसू आ गए। सोनू दूध बेचने का काम करते हैं। पाई पाई जोड़कर वह सिर पर छत का इंतजाम करना चाहते थे। उन्होंने कई बार सरकारी स्कीम्स में अप्लाई किया लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। आज जब सीएम ने उन्हें घर के कागज सौंपे तो सोनू खुशी से रोने लगे।

घर मिलने पर गरीब परिवारों ने योगी को क्या दुआ दी?

सोनू ने कहा कि उनकी किस्मत ऐसे बदलेगी, ये कभी सपने में भी नहीं सोचा था। ये चमत्कार योगी ही कर सकते हैं। घर मिलने की खुशी में भावुक लाभार्थियों ने कहा कि सीएम योगी ने उनकी उम्मीदें पूरी की है। बड़े-बड़े लोगों के बारे में तो सब सोचते हैं लेकिन योगी ने गरीबों का ख्याल रखा। अगर हर नेता ऐसे ही काम करे तो समाज से गरीबी दूर हो सकती है। अपराधियों के हौसले पस्त पड़ सकते हैं। लाभार्थियों ने कहा कि इस घर से उनकी जिंदगी बदल जाएगी, उनके बच्चे अच्छे इलाके में रहेंगे। अच्छे स्कूलों में पढ़ेंगे तो पीढ़ियां सुधर जाएंगी।

माफिया का 'महल' गिरा...गरीबों को नया घर मिला

आपको बता दें कि एक जमाना था जब मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद जैसे माफिया का काफिला निकलता था तो चीफ जस्टिस की गाड़ी को भी रोक दिया जाता था। मुख्तार और अतीक कहीं भी, कभी भी, किसी भी जमीन पर कब्जा कर सकते थे। वो महल भी बना सकते थे और मॉल भी, कोई रोकने वाला नहीं था लेकिन योगी आदित्यनाथ ने गाड़ी पलट दी। अतीक और उससे जुड़े लोगों की 1600 करोड़ की संपत्ति से कब्जा हटा दिया। मुख्तार और उसके गैंग की 600 करोड़ की संपत्ति या तो जब्त हुई या उस पर बुलडोजर चला। सबसे बड़ा काम आज हुआ। माफिया के महल की मिट्टी पर गरीब को फ्लैट मिले। इसका मैसेज दूर तक जाएगा। बड़ी बात ये है कि गरीबों को देव दीपावली के दिन कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर घरों की चाभी मिली है इसलिए ये घर उनके जीवन में खुशियों की रौशनी लाएगा।

देखें वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।