1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: प्रतापगढ़ में 16 साल की लड़की से रेप के दोषी को कोर्ट ने सुनाई 25 साल की सजा, जुर्माना भी ठोका

यूपी: प्रतापगढ़ में 16 साल की लड़की से रेप के दोषी को कोर्ट ने सुनाई 25 साल की सजा, जुर्माना भी ठोका

 Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Nov 19, 2023 01:07 pm IST,  Updated : Nov 19, 2023 01:07 pm IST

यूपी के प्रतापगढ़ में कोर्ट ने एक शख्स को 16 साल की लड़की से रेप का दोषी माना है। इस मामले में कोर्ट ने 25 साल की सजा भी सुनाई है और 75 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

16 year old girl in Pratapgarh- India TV Hindi
कोर्ट ने शख्स को सुनाई सजा Image Source : REPRESENTATIVE PIC

प्रतापगढ़: यूपी के प्रतापगढ़ जिले की एक विशेष अदालत ने एक शख्स को नाबालिग से रेप का दोषी करार दिया है और उसे 25 साल जेल की सजा सुनाई है और जुर्माना भी लगाया है। मामला 2 साल पुराना है, जिसमें एक शख्स ने नाबालिग लड़की को किडनैप करने के बाद उसका रेप किया था। 

क्या है पूरा मामला?

अभियोजन पक्ष ने रविवार को बताया कि जिला अपर सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम) आलोक द्विवेदी की अदालत ने इस मामले में आरोपी सोनू गुप्ता को दोषी ठहराया और 25 वर्ष के कारावास और 75 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

पीड़ित के परिवार ने थाना रानीगंज पुलिस को दी गयी शिकायत में आरोप लगाया था कि 20 नवंबर, 2021 को उसकी 16 वर्षीय बेटी स्कूल से लौट रही थी तो सोनू गुप्ता ने उसे पकड़कर जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया और बाद में उससे रेप किया। 

पीड़िता ने घर वापस आने पर परिवार वालों को आपबीती सुनाई और कहा कि सोनू गुप्ता ने उसे घटना के बारे में किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने आरोपी सोनू गुप्ता के खिलाफ तहरीर के आधार पर भारतीय दंड संहिता की अपहरण, दुष्कर्म समेत अन्य सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना पूरी करने के बाद अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। (इनपुट: भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।