1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'बिजली जब आएगी, तब न फ्री होगी', बिहार में मुफ्त बिजली के ऐलान पर ये क्या बोल गए यूपी के ऊर्जा मंत्री

'बिजली जब आएगी, तब न फ्री होगी', बिहार में मुफ्त बिजली के ऐलान पर ये क्या बोल गए यूपी के ऊर्जा मंत्री

 Published : Jul 19, 2025 07:42 pm IST,  Updated : Jul 19, 2025 08:57 pm IST

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य विधानसभा चुनावों से पहले 125 यूनिट तक मुफ़्त बिजली देने की घोषणा पर व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि बिजली तभी मुफ़्त होगी जब उसकी आपूर्ति होगी।

मंत्री अरविंद कुमार शर्मा - India TV Hindi
मंत्री अरविंद कुमार शर्मा Image Source : REPORTER INPUT

मथुराः बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना को लेकर उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा, जब बिजली आएगी ही नहीं, तो फ्री कहां से होगी? न बिजली आएगी, न बिल आएगा, हो गई फ्री! बिहार सरकार ने अगस्त 2025 से राज्य के 1.67 करोड़ परिवारों को हर महीने 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने का फैसला किया है। 

मथुरा में एक सवाल के जवाब में एके शर्मा ने कहा कि बिहार में बिजली फ्री है, लेकिन जब आएगी तब ना फ्री होगी। जब बिजली आएगी ही नहीं तो फ्री कही जाएगी। न बिजली आएगी..न बिल आएगा। फ्री हो गई बिजली...हम बिजली दे रहे हैं। 

कांग्रेस ने एके शर्मा के बयान पर बीजेपी को घेरा

एके शर्मा के इस बयान पर कांग्रेस ने भी चुटकी ली है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से ट्वीट कर कहा कि 'बीजेपी के मंत्री ने ही नीतीश कुमार की पोल खोल दी है। कांग्रेस ने कहा कि 

BJP-JDU सरकार ने बिहार में बिजली फ्री देने का जुमला फेंका है। इस जुमले की हवा निकालने का काम BJP सरकार के ऊर्जा मंत्री ने कर दिया।'

यहां सुनें पूरा बयान

बिहार में एक अगस्त से 125 यूनिट बिजली फ्री

उत्तर प्रदेश के मंत्री की यह टिप्पणी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 1 अगस्त से बिहार के हर घर को 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा के कुछ दिनों बाद आई है। नीतीश कुमार ने हाल में ही कहा था कि 1 अगस्त, 2025 से - यानी जुलाई बिलिंग चक्र से राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली के लिए कोई भुगतान नहीं करना होगा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस फैसले से बिहार भर के कुल 1.67 करोड़ परिवारों को लाभ होगा। बिहार के मुख्यमंत्री ने यह भी वादा किया कि अगले तीन वर्षों में निवासियों की अनुमति लेकर उनकी छतों पर सौर ऊर्जा पैनल लगाए जाएंगे, ताकि उन्हें और अधिक लाभ मिल सके।

रिपोर्ट- मोहन श्याम शर्मा, मथुरा

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।