1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ड्यूटी के दौरान सिपाही ने सरकारी राइफल से खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद

ड्यूटी के दौरान सिपाही ने सरकारी राइफल से खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Sep 13, 2026 07:13 pm IST,  Updated : Sep 13, 2026 07:13 pm IST

हापुड़ जिले के थाना धौलाना परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस सिपाही आशीष कुमार ने अपनी ही सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली। मृतक सिपाही के पास से पुलिस को 6 पन्नों का सुसाइड नोट हुआ बरामद हुआ है।

Deceased Constable Ashish Kumar- India TV Hindi
मृतक सिपाही आशीष कुमार Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के थाना धौलाना परिसर में 13 सितंबर 2026 को उस समय हड़कंप मच गया, जब ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस सिपाही ने अपनी ही सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली। अचानक हुई तेज फायरिंग और धमाके की आवाज सुनकर थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां सिपाही खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सिपाही की पहचान आशीष कुमार के रूप में हुई है, जो आगरा जिले का रहने वाला था।

सिपाही की जेब से 6 पन्नों का सुसाइड नोट हुआ बरामद

हापुड़ जिले के थाना धौलाना परिसर में ड्यूटी पर तैनात सिपाही आशीष कुमार का अपनी ही सरकारी राइफल से खुद को गोली मारने की घटना ने जहां सभी को चौंका दिया तो वहीं उसकी जेब से 6 पन्नों का हस्तलिखित सुसाइड नोट बरामद हुआ है। मृतक सिपाही आशीष कुमार आगरा जिले का रहने वाला था और साल 2025 बैच का सिपाही था। वर्तमान में उसकी तैनाती हापुड़ के धौलाना थाने में सशस्त्र राइफल ड्यूटी पर थी। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के उच्च पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर और अस्पताल पहुंचे। हापुड़ के एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि मृतक सिपाही की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट के अवलोकन से पता चला है कि सिपाही कुछ मनोरोगों और डिप्रेशन से जूझ रहा था।

सुसाइड नोट को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया

मृतक सिपाही की जेब से मिले 6 पन्नों के सुसाइड नोट को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मृतक सिपाही आशीष कुमार ने अपने सुसाइड नोट में पुलिस के अनुसार लिखा कि कुछ मनोरोगों और डिप्रेशन से जूझ रहा था, जिसका वह पूर्व में इलाज भी करा रहा था और वर्तमान में इलाज नहीं कराना चाहता था। नोट में उसने पुलिस विभाग, अपने साथी कर्मचारियों और अधिकारियों की सराहना की है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। साथ ही उनके साथी कर्मचारियों से पूछताछ कर सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

(रिपोर्ट - निशांक शर्मा)

ये भी पढ़ें

गाजियाबाद में लिफ्ट में कुत्ते को लेकर जाने पर हुआ विवाद, महिला ने स्कूल अध्यापिका से की मारपीट; CCTV में कैद हुई घटना

सीमांचल एक्सप्रेस में सोती रह गई मां, इमरजेंसी खिड़की से नीचे गिरा 9 महीने का मासूम, 24 घंटे बाद मिला शव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।