1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, स्कूटी को दूर तक घसीटते हुए ले गई SUV, एक झटके में पूरे परिवार की मौत

यूपी: लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, स्कूटी को दूर तक घसीटते हुए ले गई SUV, एक झटके में पूरे परिवार की मौत

 Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : May 31, 2023 02:41 pm IST,  Updated : May 31, 2023 02:41 pm IST

यूपी के लखनऊ में हुए एक हादसे में एक पूरे परिवार की मौत हो गई है। मरने वाले लोगों की पहचान राम सिंह, उसकी पत्नी और 10 वर्ष एवं सात वर्ष के दो बच्चों के रूप में हुई है।

Lucknow- India TV Hindi
लखनऊ में भीषण सड़क हादसा Image Source : REPRESENTATIVE PIC

लखनऊ: यूपी के लखनऊ में भयानक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक पूरे परिवार की मौत हो गई है। मरने वाले लोगों की पहचान राम सिंह (35), उसकी पत्नी (32) और 10 वर्ष एवं सात वर्ष के दो बच्चों के रूप में हुई है। इस हादसे पर सीएम योगी ने गहरा दुख जताया है और मृतकों के परिजनों के लिए संवेदना प्रकट की है। 

क्या है पूरा मामला? 

प्रदेश की राजधानी के अलीगंज क्षेत्र में ये भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज गति से आ रही एक एसयूवी की टक्कर से स्कूटी सवार दंपति और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। यह दुर्घटना मंगलवार की रात उस समय घटी जब एसयूवी ने स्कूटी पर जा रहे परिवार को टक्कर मारी। पुलिस ने कहा कि दोपहिया वाहन उस एसयूवी के नीचे फंस गया और एसयूवी वाहन उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। 

उन्होंने बताया कि दंपति और उनके बच्चों को किंग जार्ज मेडिकल युनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के सामने आने के बाद आस-पास के लोग डरे हुए हैं और उनका कहना है कि सड़क पर छोटे वाहन लेकर चलना एक बड़ा रिस्क हो गया है।  (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें: 

महाराष्ट्र: मदरसे के नाम पर हो रहा था बच्चों की तस्करी का धंधा, आरपीएफ और जीआरपी ने बचाया 59 बच्चों का भविष्य

दिल्ली मर्डर केस: साक्षी की हत्या से महज 2 मिनट पहले का  VIDEO सामने आया, नहीं पता था कि मौत कर रही इंतजार!

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।