1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘जापान लैंड ऑफ राइजिंग सन, यूपी लैंड ऑफ सूर्यवंश’, UP-Japan Investment Meet में बोले CM योगी

‘जापान लैंड ऑफ राइजिंग सन, यूपी लैंड ऑफ सूर्यवंश’, UP-Japan Investment Meet में बोले CM योगी

 Reported By: Vishal Singh Written By: Niraj Kumar
 Published : Aug 19, 2026 11:56 am IST,  Updated : Aug 19, 2026 12:33 pm IST

UP-Japan Investment Meet 2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की आर्थिक और सांस्कृतिक ताकत को दुनिया के सामने रखा।

Yogi Adityanath, UP- India TV Hindi
योगी आदित्यनाथ, सीएम, यूपी Image Source : X@MYOGIADITYANATH

नई दिल्ली : UP-Japan Investment Meet 2026 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की आर्थिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का उल्लेख करते हुए जापान के साथ मजबूत संबंधों की बात कही। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और जापान के रिश्ते केवल आर्थिक साझेदारी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दोनों के बीच प्राचीन सभ्यतागत विरासत का भी गहरा संबंध है। सीएय योगी ने कहा कि जापान को लैंड ऑफ राइजिंग सन कहा जाता है तो यूपी लैंड ऑफ सूर्यवंश है।

यूपी भारत का ‘फूड बास्केट’

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश को भारत का ‘फूड बास्केट’ बताया और कहा कि देश के कुल खाद्यान्न उत्पादन में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी करीब 21 प्रतिशत है। उन्होंने राज्य में कृषि और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर भी जोर दिया।

लैंड ऑफ अनलिमिटेड पोटेंशियल’

सीएम योगी ने जापान और उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान का उल्लेख करते हुए कहा कि जापान को ‘लैंड ऑफ राइजिंग सन’ कहा जाता है, जबकि उत्तर प्रदेश ‘लैंड ऑफ सूर्यवंश’ और ‘लैंड ऑफ श्रीराम’ है। उन्होंने यूपी को ‘लैंड ऑफ श्रीकृष्ण’, ‘लैंड ऑफ बुद्ध’ और ‘लैंड ऑफ अनलिमिटेड पोटेंशियल’ भी बताया।

काला नमक चावल का भी किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कपिलवस्तु, सारनाथ, श्रावस्ती और कुशीनगर जैसे महत्वपूर्ण बौद्ध तीर्थस्थल हैं, जो राज्य की पहचान को दुनिया के स्तर पर मजबूत बनाते हैं। उन्होंने भगवान बुद्ध से जुड़े काला नमक चावल का भी उल्लेख किया और बताया कि यह उत्तर प्रदेश की वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना का हिस्सा है।

यूपी भारत की टॉप थ्री इकोनामी में शामिल

सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और स्पष्ट नीयत के साथ उत्तर प्रदेश आज भारत की टॉप थ्री इकोनामी में शामिल होते हुए भारत का ग्रोथ इंजन बना है। बीते 9 वर्षों में हमने सुरक्षा, स्थायीत्व के साथ उत्तर प्रदेश की पर कैपिटा इनकम को तीन गुना करने में सफलता प्राप्त की है। 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़े हैं।

75 हजार एकड़ से ज्यादा डेडिकेड इंडस्ट्रियल लैंड बैंक

सीएम योगी ने कहा कि आज 96 लाख से अधिक MSMEs, 35,000 से अधिक बड़े उद्योग और 22 हजार से अधिक Startups उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति दे रहे हैं। 75 हजार एकड़ से ज्यादा डेडिकेड इंडस्ट्रियल लैंड बैंक उपलब्ध है। सीएम योगी ने कहा कि यूपी निवेश और नवाचार के नए केंद्र के रूप में उभरा है। देश के मोबाइल उत्पादन का 55 फीसदी मैनुफैक्चरिंग यूपी में हो रहा है

सीएम योगी ने कहा कि भारत-जापान के Strategic Vision को अब उत्तर प्रदेश और जापानी उद्योग के बीच इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन, मैन्युफैक्चरिंग एवं टेक्नोलॉजी पार्टरनरशिप के माध्यम से एक Concrete Economic and Industrial Partnership में परिवर्तित करने का यह सबसे बेहतर समय है।

सीएम योगी ने कहा कि आज 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की एस्कॉर्ट कुबोटा परियोजना के तहत लगभग 4,000 रोजगार सृजन की जो संभावना विकसित हुई है, इसके प्रथम चरण में प्रतिवर्ष 60,000 ट्रैक्टर और 15,000 Construction Equipment के उत्पादन की क्षमता प्रस्तावित की गई है.

क्वालिटी और  लॉन्ग टर्म कमिटमेंट

सीएम योगी ने कहा कि जापानी उद्योग की सबसे बड़ी ताकत है क्वालिटी और लॉन्ग टर्म कमिटमेंट की सोच, हमरा उद्गेश्य यूपी में लॉन्ग टचर्म एंड  स्टारंग जापानी इंडस्टिरयल इकोसिस्टम विकसित करना, और जापान को एक प्रमुख साझेदार के रूप में स्थापित करना। यूपी सरकार एक विश्वसनीय सहयोगी के तौर पर खड़ी है।

उल्लेखनीय है कि इस साल फरवरी महीने में सीएम योगी ने जापान का दौरा किया था। उन्होंने वहां के उद्योगपतियों और निवेशकों से मुलाकात की थी।   भारत और जापान के संबंध को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा था कि सूर्य की प्रथम किरण से प्रारंभ होकर और सूर्यवंश की धरा उत्तर प्रदेश को एक आत्मीय संवाद के साथ जोड़ता है।

ये भी पढ़ें:

आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों के इलाज में लापरवाही पर योगी सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर कार्रवाई

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।