1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: मुस्लिम युवती ने धर्म परिवर्तन किया और हिंदू प्रेमी से शादी रचाई, शौहर से परेशान होकर उठाया कदम

यूपी: मुस्लिम युवती ने धर्म परिवर्तन किया और हिंदू प्रेमी से शादी रचाई, शौहर से परेशान होकर उठाया कदम

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Apr 09, 2025 04:19 pm IST,  Updated : Apr 09, 2025 05:31 pm IST

यूपी में एक मुस्लिम युवती ने अपने पति से तंग आकर धर्म परिवर्तन कर लिया और हिंदू युवक से शादी रचा ली। इसका वीडियो भी सामने आया है।

 UP News- India TV Hindi
मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से की शादी और किया धर्म परिवर्तन Image Source : INDIA TV

फर्रुखाबाद: यूपी के फर्रुखाबाद जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां एक मुस्लिम युवती ने अपने पति (शौहर) को छोड़ दिया और हिंदू युवक से शादी कर ली। मुस्लिम युवती ने प्यार की खातिर धर्म परिवर्तन भी कर लिया और सबीना से सुमन बन गई। 

क्या है पूरा मामला?

सबीना ने सुमन बनकर हिंदू युवक से शादी की और अपना धर्म परिवर्तन किया। दरअसल पड़ोसी जनपद कासगंज की रहने बाली सबीना की शादी बदांयू के रहने वाले सद्दाम के साथ हुई थी। लेकिन बाद में सबीना को हिंदू युवक विजय (निवासी- अमृतपुर) से प्यार हो गया। सबीना ने 8 महीने पहले पति का घर छोड़ दिया और प्रेमी विजय के साथ आ गई। 

आरोप है कि सबीना का पति सद्दाम उसे परेशान करता था और प्रताड़ित किया करता था इसलिए सबीना ने सनातन धर्म अपनाने के बारे में सोचा। सबीना से सुमन बनी युवती की शादी विजय से एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई।

मेरे पूर्वज हिंदू थे: युवती

धर्म परिवर्तन करने वाली सबीना ने ये भी कहा कि उसके पूर्वज पहले हिंदू थे। इसी वजह से उसने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन कर घर वापसी की है। बता दें कि प्रेमी युगल को युवक के परिजनों ने घर से निकाल दिया था। लेकिन घटना की जानकारी होने पर किसान नेता नरेंद्र सोमवंशी मौके पर पहुंचे और युवक विजय के परिजनों को बुलाकर दोनों के परिजनों की मौजूदगी में शादी कराई।

युवती का कहना है कि वह अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन और ये शादी कर रही है। उसके ऊपर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है। वहीं युवक का भी कहना है कि वह अपनी मर्जी से ये शादी कर रहा है। इस शादी की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है और लोग लड़के और लड़की की हिम्मत की चर्चा कर रहे हैं। (इनपुट: सुरजीत कुशवाहा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।