1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: शादी के दिन दुल्हन को हुआ पेट दर्द और हो गई मौत, बारात दरवाजे पर खड़ी थी, उसी दौरान हुई घटना

यूपी: शादी के दिन दुल्हन को हुआ पेट दर्द और हो गई मौत, बारात दरवाजे पर खड़ी थी, उसी दौरान हुई घटना

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 18, 2025 01:10 pm IST,  Updated : May 18, 2025 01:10 pm IST

कन्नौज में बारात के दिन दुल्हन के पेट में दर्द हुआ और उसकी मौत हो गई। इस घटना से शादी के घर में मातम पसर गया।

bride died- India TV Hindi
बारात के दिन दुल्हन के पेट में दर्द Image Source : INDIA TV

कन्नौज: यूपी के कन्नौज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन की बारात के दिन ही मौत हो गई। दुल्हन के पेट में दर्द उठा और उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे पास के ही झोलाछाप डॉक्टर के पास ले जाया गया। यहां उसे जो दवा दी गई, उसे खाकर उसकी हालत और बिगड़ गई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला?

कन्नौज में बारात के दिन दुल्हन बनी युवती की दर्द से तड़पकर मौत हो गई। देर शाम युवती जब दुल्हन बन रही थी, तभी उसके पेट में दर्द होने लगा। दर्द होने पर परिजन उसे पास के ही झोलाछाप क्लीनिक ले गए। यहां से मिली दवा खाने के बाद उसकी हालत और बिगड़ गई। देर रात जब बारात उसके दरवाजे पर आई, तभी दुल्हन ने दम तोड़ दिया।

दुल्हन की मौत के बाद बारात बिना दुल्हन के वापस हो गई। बारात के दिन दुल्हन की मौत का यह मामला कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के किश्वापुर गांव का है। यहां के महेश बाथम की पुत्री रिंकी की शनिवार रात बारात आना थी। पूरा परिवार बारात की तैयारियों में लगा था और रिंकी को दुल्हन बनाया जा रहा था। 

देर शाम अचानक उसके पेट में दर्द होने लगा। दर्द होने पर परिजन उसे गांव के ही झोलाछाप के पास इलाज के लिए ले गए। यहां से दवा लाकर रिंकी ने खाई। पिता महेश का कहना है कि दवा खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। 

इसी बीच बारात आ गई तो परिवार उसमे व्यस्त हो गया। इसी बीच रिंकी की तड़पते हुए मौत हो गई। उसकी मौत होते ही परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। देर रात तक दूल्हा खामोश बैठा रहा। इसके बाद बारात देर रात बिना शादी के वापस लौट गई। 

इस मामले में पीड़ित पक्ष ने खबर लिखे जाने तक पुलिस से संपर्क नहीं किया है और बिना पोस्टमार्टम करवाए ही अंतिम संस्कार कर दिया है। (इनपुट:सुरजीत कुशवाहा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।