1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मथुरा में हिरासत में लिए गए 90 बांग्लादेशी नागरिक, ईंट भट्ठे पर कर रहे थे मजदूरी

मथुरा में हिरासत में लिए गए 90 बांग्लादेशी नागरिक, ईंट भट्ठे पर कर रहे थे मजदूरी

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : May 16, 2025 11:50 pm IST,  Updated : May 17, 2025 12:03 am IST

मथुरा पुलिस ने करीब 90 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है, जो अवैध रूप से रह रहे थे। आरोपी एक जगहो पर काम कर रहे थे।

मथुरा में हिरासत में लिए गए 90 बांग्लादेशी नागरिक- India TV Hindi
मथुरा में हिरासत में लिए गए 90 बांग्लादेशी नागरिक Image Source : INDIA TV

मथुरा: यूपी के मथुरा में थाना नौहझील पुलिस ने अवैध रूप से रह कर ईट भट्टे पर मजदूरी कर रहे 90 बंग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है और पूछताछ करने में जुटी हुई है। बड़ी संख्या में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों पर शिकंजा कसने के साथ ही अन्य एजेंसियां भी पूछताछ में सक्रिय हो गई हैं। फिलहाल पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है और इनके भारत में एंट्री करने के नेटवर्क को खंगालना शुरू कर दिया है।

पकड़े गए लोगों में कई बच्चे भी शामिल

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि थाना नौहझील इलाके के खाजपुर और बाजना में चल रहे ईट भट्टे पर पुलिस ने एक सूचना के आधार पर छापामार कार्रवाई करके 90 बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया है पकड़े गये बांग्लादेशीयों में 35 पुरुष, 27 महिला, एवं 28 बच्चे शामिल हैं।  जो ईट भट्टे पर मजदूरी कर रह रहे थे। पकड़े गए लोगों से अन्य एजेंसियां भी पूछताछ कर रही हैं। हिरासत में लिये गये लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है।

तलाशी के दौरान मिले बांग्लादेशी

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को मथुरा जिले से कई बच्चों समेत 90 बांग्लादेशी नागरिकों को भारत में कथित अवैध रूप से रहने के आरोप में पकड़ा गया। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पूरे जिले में नियमित तलाशी ली जा रही थी। ऐसे ही एक अभियान के दौरान पुलिस कुछ स्थानीय ईंट भट्टों की तलाशी ले रही थी, तभी उन्हें वहां बांग्लादेशी नागरिक काम करते हुए मिले।

 
एसएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान सभी ने भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक होने की बात स्वीकार की। वे तीन-चार महीने पहले पड़ोसी राज्य से मथुरा आए थे। पुलिस उनके संपर्कों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बताया कि उनके ठेकेदार और अन्य सहयोगियों से भी पूछताछ की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिकों के पास से कुछ आधार कार्ड भी बरामद किए हैं, जो जाहिर तौर पर किसी अन्य राज्य में जाली दस्तावेजों पर जारी किए गए थे।

रिपोर्ट- मोहन श्याम शर्मा, मथुरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।