1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: मस्जिद में नमाज पढ़ाने वाले मौलाना ने सफाई करने वाली लड़की के साथ रेप किया, प्रेग्नेंट होने पर खुला भेद; गिरफ्तार

यूपी: मस्जिद में नमाज पढ़ाने वाले मौलाना ने सफाई करने वाली लड़की के साथ रेप किया, प्रेग्नेंट होने पर खुला भेद; गिरफ्तार

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Sep 17, 2025 01:32 pm IST,  Updated : Sep 17, 2025 03:13 pm IST

यूपी के बरेली में एक मौलाना की काली करतूत सामने आई है। मौलाना ने एक लड़की के साथ रेप किया और ये भेद तब खुला जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई। मौलाना को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Maulana - India TV Hindi
आरोपी मौलाना गिरफ्तार Image Source : REPORTER INPUT

बरेली: यूपी के बरेली में एक मौलाना ने एक लड़की के साथ रेप किया है। मामले का खुलासा तब हुआ, जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई और उसने अपने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। मौलाना लड़की को उसके अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देता था। पुलिस ने आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?  

बरेली की एक मस्जिद में नमाज पढ़ाने वाले मौलाना ने मस्जिद की साफ सफाई करने वाली लड़की को जबरदस्ती पकड़कर उसके साथ गलत काम किया। बताया जा रहा है कि लड़की द्वारा विरोध करने पर उसकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी गई। जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई तो घरवालों को मामले की जानकारी हुई।

लड़की के घरवालों ने आरोपी मौलाना के खिलाफ थाने मे मुकदमा पंजीकृत कराया। पुलिस ने आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। रजपुरा ग्राम की एक मस्जिद में मौलाना इरशाद नमाज पढ़ाता है। बताया जा रहा है कि वहीं पास में मौलाना को रहने के लिए कमरा दिया गया है। आरोप है वह लगभग एक साल से गांव की एक लड़की के साथ गलत काम कर रहा था। जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई तो उसके घरवालों ने उससे पूछा तो उसने आपबीती सुनाई। 

लड़की को धमकाता था मौलाना

लड़की ने अपने घरवालों को बताया कि मौलाना जबरदस्ती उसके साथ गलत काम करता था। आरोपी ने उसके अश्लील फोटो अपने मोबाइल फोन में खींच रखे थे। वह उसे अक्सर डरा देता था कि मस्जिद की साफ सफाई करने के बहाने वह उसके पास आएगी। न आने पर वह उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

वहीं थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर मौलाना इरशाद निवासी खजुरिया जिला रामपुर के खिलाफ दुष्कर्म, अश्लील फोटो खींचकर उन्हें वायरल करने की धमकी देने समेत कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

थाना प्रभारी का सामने आया बयान

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी मौलाना के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। आरोपी को जेल भेजा गया है। (इनपुट: बरेली से विकास साहनी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।