1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: गाय के मांस से बनी बिरियानी और कबाब बेचने के आरोप में 4 युवक गिरफ्तार, बंद करवाई गई दुकान

यूपी: गाय के मांस से बनी बिरियानी और कबाब बेचने के आरोप में 4 युवक गिरफ्तार, बंद करवाई गई दुकान

 Reported By: Imran Laeek Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Apr 07, 2026 10:44 pm IST,  Updated : Apr 07, 2026 10:44 pm IST

प्रयागराज में गाय के मांस से बनी बिरियानी और कबाब बेचने के आरोप लगने के बाद हड़कंप मच गया और मामला दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई।

Prayagraj- India TV Hindi
4 युवक गिरफ्तार Image Source : REPORTER INPUT

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां गाय के मांस से बनी बिरियानी और कबाब बेचने के आरोप में 4 युवकों को गिरफ्तार किया गया है और उनकी दुकान को बंद करवाकर नोटिस चिपकाया गया है। 

क्या है पूरा मामला?

गाय के मांस की बिरियानी बेचने के आरोप में खुलदाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस केस में जैद, मिज़्जन, अयान और समसुल हक को फूड कोर्ट शॉप से पकड़ा।

आरोप है कि ये लोग रोशन बाग में बने फूड कोर्ट के तीसरे तल पर नवाबी जायका के नाम से नॉनवेज की दुकान खोले हुए थे। उसी शॉप में गाय के मांस की बिरयानी और कबाब बेचा जा रहा था।

जब विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता सूचना पर क्रॉस चेक करने गए तो उनके साथ अभद्रता और मारपीट की गई। 

पुलिस ने बिरयानी में पड़े मांस को लैब में टेस्टिंग के लिए भेज दिया है। जांच के बाद ही साफ होगा कि मांस गाय का था या नहीं। हालांकि गिरफ्तारी के बाद बिरयानी शॉप को बंद करके नोटिस लगा दिया गया है।

कॉपी अपडेट हो रही है...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।