1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: टीचर ने 11 साल के बच्चे को बनाया हवस का शिकार, ट्यूशन पढ़ाने के दौरान किया घिनौना काम

यूपी: टीचर ने 11 साल के बच्चे को बनाया हवस का शिकार, ट्यूशन पढ़ाने के दौरान किया घिनौना काम

 Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Dec 17, 2023 05:31 pm IST,  Updated : Dec 17, 2023 05:31 pm IST

यूपी के सहारनपुर में एक टीचर ने 11 साल के बच्चे के साथ रेप किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना के सामने आने के बाद लोग डरे हुए हैं और अपने बच्चों को ट्यूशन भेजने से भी घबरा रहे हैं।

Saharanpur - India TV Hindi
पुलिस ने टीचर को किया गिरफ्तार Image Source : REPRESENTATIVE PIC

सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर में एक टीचर ने ऐसी हरकत की है, जिससे पूरा समाज शर्मसार हो गया। टीचर ने 11 साल के बच्चे के साथ रेप किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना के सामने आने के बाद लोग डरे हुए हैं और अपने बच्चों को ट्यूशन भेजने से भी घबरा रहे हैं। 

क्या है पूरा मामला?

सहारनपुर जिले के मंडी थानाक्षेत्र में टयूशन पढ़ने गए एक बच्चे के साथ टीचर ने कथित तौर पर रेप किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि पीड़ित छात्र के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी टीचर के खिलाफ पोक्सो अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पुलिस अधीक्षक (नगर) का बयान सामने आया

पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिमन्यु मांगलिक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को आज बताया कि मंडी थानाक्षेत्र में एक 11 साल का एक बच्चा पड़ोस में ही एक टीचर से टयूशन पढ़ने जाता था। उन्होंने बताया कि शनिवार को टीचर देव कुमार ने उस बच्चे से रेप किया। 

बच्चे के पिता ने थाना मंडी में टीचर देव कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। मांगलिक ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शनिवार शाम को आरोपी देव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। (इनपुट: भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।